महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अखाड़ों का स्नान शुरू

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jan 2025 7:29 AM

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025 Akhada Snaan

Maha Kumbh 2025 stampede: बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ संगम घाट पर एकत्रित हुई, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. अब अखाड़ों का अमृत स्नान प्रारंभ हो चुका है.

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान बुधवार तड़के हुए हादसे के बाद स्थिति अब सामान्य हो गई है. श्रद्धालु निरंतर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. अब अखाड़ों का अमृत स्नान भी शुरु हो गया है.

महाकुंभ के मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर संगम तट पर अखाड़ों के साधु संतों का स्नान प्रारंभ हो गया है. मेला क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ और भगदड़ जैसी अप्रिय परिस्थितियों के कारण अखाड़ों के अमृत स्नान में विलंब हुआ है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा, “हमारा प्रयास रहेगा कि सभी अखाड़े स्नान करें. हम अपने अनुयायियों की संख्या को सीमित रखेंगे.”

Mahakumbh 2025 में आज मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद अखाड़ों ने लिया ये निर्णय

मौनी अमावस्या पर करें भगवान विष्णु के नामों का जप करें

दरअसल, बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए थे, जिसके कारण संगम घाट पर भगदड़ मच गई. इस घटना में 30 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया.

आज महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान

आज प्रयागराज में महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान आयोजित किया जा रहा है. मौनी अमावस्या के अवसर पर इस महाकुंभ में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है. हालांकि, इससे पहले संगम तट पर भगदड़ की घटना हुई, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल और प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola