पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें? जानें विधि और जरूरी सावधानियां

Updated:
विज्ञापन
Purnima 2026

अधिक पूर्णिमा 2026

Adhik Purnima 2026: पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा कर उन्हें अर्घ्य देने का विधान है. मान्यता है कि चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना पूर्णिमा का व्रत अधूरा माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देने की सही विधि क्या है और किन जरूरी सावधानियों का पालन करना चाहिए.

विज्ञापन

Adhik Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है. वर्ष में 12 पूर्णिमा तिथियां आती हैं, अर्थात हर महीने एक पूर्णिमा पड़ती है. इस दिन दान, पवित्र नदी में स्नान, मंत्र जाप, पूजा-पाठ और अन्य पुण्य कार्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है. जब यह पूर्णिमा तिथि तीन वर्ष में एक बार आने वाले अधिक मास में पड़ती है, तो इसे अधिक पूर्णिमा कहा जाता है.

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने का भी विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रदेव की पूजा करने से मानसिक तनाव दूर होता है, आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. हालांकि, अर्घ्य देते समय कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन की गई छोटी-सी गलती भी व्रत और पूजा के फल को कम कर सकती है.

चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि

  • पीतल या चांदी के लोटे में शुद्ध जल भरें.
  • उसमें थोड़ा-सा कच्चा दूध, अक्षत (चावल), सफेद फूल और थोड़ी-सी मिश्री डालें.
  • ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का संबंध सफेद वस्तुओं से माना गया है.
  • चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की रोशनी में खड़े हो जाएं.
  • लोटे को अपने सीने की ऊंचाई तक उठाकर धीरे-धीरे जल की धारा चंद्रमा को अर्पित करें.
  • अर्घ्य देते समय चंद्रदेव के मंत्रों का जाप करें.
  • अर्घ्य अर्पित करने के बाद अपने स्थान पर खड़े होकर तीन बार परिक्रमा करें और चंद्रदेव से सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना करें.

भूलकर भी न करें ये गलतियां

अक्सर लोग अनजाने में पूजा और अर्घ्य के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे पूजा का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता. इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल की धारा सीधे आपके पैरों पर या किसी गंदे स्थान पर नहीं गिरनी चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है. अर्घ्य देते समय नीचे एक साफ थाली या गमला रख लें, ताकि जल उसमें एकत्र हो जाए. बाद में उस जल को किसी पौधे की जड़ में अर्पित कर दें.
  • पूर्णिमा के दिन घर में सात्विक वातावरण बनाए रखें. इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • अधिक मास में क्रोध करने, किसी का अपमान करने या कटु वचन बोलने से भी बचना चाहिए.
  • जो लोग पूर्णिमा का व्रत रखते हैं, उन्हें चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए. बिना चंद्र दर्शन और अर्घ्य के पूर्णिमा व्रत अधूरा माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola