Kojagara Puja 2025: आज है कोजागिरी पूर्णिमा, यहां से जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Oct 2025 10:01 AM
कोजागिरी पूर्णिमा आज
Kojagara Puja 2025: आज कोजागिरी पूर्णिमा का पावन पर्व है. इस रात मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम अवसर माना जाता है. आइए जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, ताकि आप सही समय पर पूजा-अर्चना करके धन, सुख और समृद्धि के आशीर्वाद पा सकें.
Kojagara Puja 2025: कोजागिरी पूर्णिमा, जिसे शरद पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत पावन और शुभ पर्व है. इसे “कोजागरी” इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस रात को माँ लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने जागरूक भक्तों को धन, सुख और समृद्धि प्रदान करती हैं. आज 6 अक्तूबर 2025 को कोजागिरी पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है, कोजागिरी पूर्णिमा की पूजा विधि
कोजागिरी पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त क्या है ?
कोजागर पूजा का आयोजन शरद पूर्णिमा की रात किया जाता है. इस साल यह पर्व 6 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर 12:23 बजे से शुरू होकर 7 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 9:16 बजे तक रहेगा. पंचांग और शुभ मुहूर्त के अनुसार, कोजागर पूजा 6 अक्टूबर, सोमवार की रात को ही की जाएगी, जब माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम समय होगा.
कोजागरी पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी पूजा का विधि-विधान
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कोजागरी पूर्णिमा के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन साधक को तन-मन से शुद्ध होकर माता लक्ष्मी के व्रत का संकल्प लेना चाहिए. पूजा रात्रि के निशीथ काल में करना श्रेष्ठ होता है.
इस अवसर पर देवी लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र अपने मंदिर में स्थापित करें और विधिपूर्वक धूप, दीप, रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प, कमल, कौड़ी, पान, सुपारी, सिंघाड़ा और इलायची अर्पित करें.
कोजागरी पूर्णिमा पर किन मंत्रों का जाप जरूरी ?
रात्रि को चंद्रमा की अमृतमयी किरणों का पुण्य प्राप्त करने के लिए खुले आसमान के नीचे दूध और चावल से बनी खीर रखें और इसे मां लक्ष्मी को भोग के रूप में अर्पित करें. इसके बाद शुद्ध घी के 11 दीपक जलाएं और मंत्र “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का कम से कम एक माला जप करें.
साधक को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु श्रीसूक्त, लक्ष्मी अष्टकं और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए. चंद्र देवता को अर्पित प्रसाद को अगले दिन सभी में बांटकर स्वयं भी ग्रहण करना उत्तम माना जाता है.
इस प्रकार, कोजागरी पूर्णिमा की रात्रि में यह पूजा और भक्ति करने से जीवन में धन, सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है.
ये भी पढें: आज शरद पूर्णिमा पर बन रहा है विशेष योग, जरूर करें इन मंत्रों का जाप
ये भी पढें: Maa Laxmi Aarti on Kojagara Puja: आज कोजागरी पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की आरती से मिलता है ये शुभ फल
ये भी पढें: Sharad Purnima 2025 Panchang: शरद पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें आज का पंचांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










