Sharad Purnima 2025 Shubh Yog: आज शरद पूर्णिमा पर बन रहा है विशेष योग, जरूर करें इन मंत्रों का जाप

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Oct 2025 10:32 AM

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ योग

Sharad Purnima 2025 Shubh Yog: आज शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर कई शुभ और दुर्लभ योग बन रहे हैं, जो इस दिन को अत्यंत मंगलमय बना रहे हैं. कहा गया है कि इस रात कुछ विशेष मंत्रों के जाप से मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

विज्ञापन

Sharad Purnima 2025 Shubh Yog: आज 6 अक्टूबर 2025 को शरद पूर्णिमा व्रत रखा जा रहा है. आज शरद पूर्णिमा का शुभ पर्व अनेक मंगलकारी योगों के साथ विशेष बन गया है. इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होकर अमृत की वर्षा करता है, जिससे सम्पूर्ण वातावरण दिव्यता से भर जाता है. ऐसे पावन समय में पूजा, व्रत और दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. आइए जानें आज शरद पूर्णिमा पर कौन से शुभ योग बन रहा है.

शरद पूर्णिमा पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है ?

पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा और यह 7 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. इसलिए धार्मिक दृष्टि से व्रत, पूजा और चंद्र दर्शन का शुभ समय 6 अक्टूबर की रात को ही रहेगा.

ग्रह और नक्षत्रों का शुभ संयोग

इस वर्ष शरद पूर्णिमा का पर्व वृद्धि योग के संयोग में मनाया जाएगा. यह योग सुबह से शुरू होकर दोपहर 01:14 बजे तक रहेगा. ज्योतिष के अनुसार, इस समय पूजा-अर्चना करने से फल की महत्ता दोगुनी हो जाती है और सभी कार्य सफल होते हैं.

शरद पूर्णिमा पर कब बन रहा है विशेष योग

शरद पूर्णिमा की रात 11:30 बजे से 12:30 बजे तक का समय अत्यंत शुभ माना गया है. इस दौरान चंद्रमा की किरणों में अमृत तत्व का प्रभाव सर्वाधिक रहता है. इस समय “ऊँ सोम सोमाय नमः, ऊँ गुरवे नमः, ऊँ इंद्राय नमः, और ऊँ श्री महालक्ष्म्यै नमः” मंत्रों का जाप आकाश की ओर मुख करके करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

यह पावन रात्रि न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होती है, बल्कि यह धन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए भी अत्यंत शुभ मानी जाती है.

ये भी पढ़े: आज शरद पूर्णिमा पर बन रहा है विशेष योग, जरूर करें इन मंत्रों का जाप

आज है कोजागिरी पूर्णिमा, यहां से जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आज कोजागरी पूर्णिमा पर करे मां लक्ष्मी की आरती, मिलता है ये शुभ फल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola