आईआईटी खड़गपुर ने लॉन्च किया नया AI कोर्स, जानिए कौन कर सकते हैं अप्लाई

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Feb 2026 12:37 PM

विज्ञापन

IIT Kharagpur

IIT Kharagpur AI Course: आईआईटी खड़गपुर ने एक ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है. यह संस्थान का पहला कंप्लीट ऑनलाइन कोर्स है. इसे पढ़ाने की जिम्मेदारी संस्थान के प्रोफेसर की होगी. स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

विज्ञापन

IIT Kharagpur AI Course: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने अपना पहला कंप्लीट ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किया है. ये कोर्स एआई के फील्ड में लॉन्च किया गया है. कोर्स का नाम है एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट (EPGC) इन जेनरेटिव AI और एजेंटिक AI. IIT Kharagpur ने खुद ऑफिशियल नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है. 

संस्थान ने दी जानकारी 

IIT खड़गपुर ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से इस कोर्स की जानकारी दी. संस्थान ने कहा कि यह उसका पहला कंप्लीट ऑनलाइन प्रोग्राम है, जिसे पूरी तरह संस्थान के विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा पढ़ाया जाएगा. इसमें किसी भी प्रकार की आउटसोर्स्ड टीचिंग नहीं होगी.

तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया को ध्यान में रखकर IIT का ये कोर्स तैयार किया गया है. यह कोर्स दुनियाभर में काम कर रहे प्रोफेशनल के लिए है. इस कोर्स के जरिए अलग-अलग फील्ड के प्रोफेशनल IIT खड़गपुर के शैक्षणिक माहौल से जुड़ेंगे. 

8 महीने का कोर्स है

यह 8 महीने का कोर्स है, जिसके लिए केवल पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं. इस कोर्स के माध्यम से कैंडिडेट्स को एआई सिस्टम डिजाइन करने, उन्हें कस्टमाइज करने और वास्तविक रूप से लागू (डिप्लॉय) करने में सक्षम बनाया जाएगा.

इस कोर्स की मुख्य विशेषताएं

  • 100% शिक्षण IIT खड़गपुर के CSE और AI प्रोफेसरों द्वारा
  • संस्थान के फैकल्टी से सीधा मार्गदर्शन
  • प्रोडक्शन-ग्रेड AI सिस्टम विकसित और लागू करने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग 
  • उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रिसर्च-आधारित पाठ्यक्रम

यह भी पढ़ें- कोडिंग से अलग, इस BTech ब्रांच में छिपा है फ्यूचर का बड़ा मौका

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola