ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभीरा के तेवर देख हैरान रह गया अरमान, विद्या ने लगाई आग

ये रिश्ता क्या कहलाता है: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान के बीच तनाव बढ़ जाता है. विद्या, अभीरा को अरमान से दूर रहने की चेतावनी देती है. दूसरी तरफ स्कूल में मायरा, मुक्ति का साथ देती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से कह देती है कि वह अपने पैसे और सीख किसी और को दे. तभी वहां विद्या आ जाती है और अभीरा को देखकर भड़क उठती है. माहौल बिगड़ता देख अभीरा, अरमान को जाने के लिए कहती है. वह विद्या के साथ चला जाता है. मेहर को पता चलता है कि उसे गलत जानकारी दी गई थी कि अभिरा की सिर्फ एक ही बेटी है मुक्ति. वह अपने मैनेजर को कड़ी फटकार लगाती है और सच सामने लाने का फैसला करती है. वह वाणी का नाम भी लेती है, जिससे मुक्ति चौंक जाती है, हालांकि वह मेहर को पहचान नहीं पाती. मेहर को इस बात से राहत मिलती है कि वाणी उसे पहचान नहीं पाई.
राधे पर गुस्सा होगी अभीरा
निलेश को लगता है कि अरमान ने अभीरा की मेहनत देखी है और शायद उसका दिल बदल जाए. अभीरा कहती है कि पत्थर पिघलते नहीं. इस बीच विद्या, अरमान को चेतावनी देती है कि अगर अभिरा उसके करीब आई तो वह मायरा तक भी पहुंच जाएगी. वह अरमान को सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह देती है. दूसरी ओर राधे, अभीरा के कैरेक्टर पर सवाल उठाता है और ताना मारता है कि वह पैसों के लिए अरमान से हाथ मिला सकती है. इस बार अभीरा चुप नहीं रहती. वह राधे को चेतावनी देती है कि आगे से उससे उलझने की कोशिश न करे. निलेश उसका साथ देता है, लेकिन अभीरा सभी को वहां से जाने के लिए कह देती है.
आमने-सामने आए अभीरा और अरमान
मुक्ति अचानक गिर जाती है और बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं. हालांकि मायरा उसके सपोर्ट में खड़ी होती है. वह सबको इंसानियत का महत्व याद दिलाती है और कहती है कि किसी की कमजोरी पर हंसना गलत है. मुक्ति डरी हुई होती है, लेकिन मायरा उसे संभालती है. दूसरी तरफ विद्या, अभीरा को फोन कर अरमान से दूर रहने के लिए कहती है. अभीरा भी अरमान को कॉल कर साफ कर देती है कि वह उससे दूरी बनाए रखे, वरना हालात बिगड़ सकते हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा, अरमान के लिए बेकरी कोचिंग क्लास में सीट बुक करती है. मुक्ति भी वहां पर अभीरा के लिए सीट बुक करवाती है. क्लास में अभीरा और अरमान एक-दूसरे को देख कर हैरान हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान-अभीरा की तीखी बहस, विद्या के सामने खुला बड़ा राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










