ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान-अभीरा की तीखी बहस, विद्या के सामने खुला बड़ा राज
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Feb 2026 11:52 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है के किरदार अभीरा और अरमान, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा के बीच बहस होती है. अरमान को गलतफहमी होती है कि अभीरा आगे बढ़ चुकी है. दूसरी तरफ कृष, तान्या का ऑफर ठुकरा देता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से पूछता है कि वह बार-बार उसकी जिंदगी में क्यों लौट आती है. वह कहता है कि वह उससे दूरी बनाना चाहता है, लेकिन सच यह है कि हर पल उसे उसी का ख्याल आता है. अरमान मानता है कि जितना उसने कभी अभीरा से प्यार किया था, अब उतनी ही नफरत महसूस करता है. यह सुनकर अभीरा की आंखें भर आती हैं. तभी ड्राइवर डॉक्टर को लेकर पहुंचता है और अभीरा चुपचाप वहां से चली जाती है.
अरमान को होगी इस बात की गलतफहमी
डॉक्टर अरमान को आराम करने की सलाह देता है. इधर अभीरा बिना सामने आए ड्राइवर को दवाइयों के लिए पैसे दे देती है, लेकिन अरमान उसका एहसान लेने से इनकार कर देता है. अरमान को पता चलता है कि गैराज 24 घंटे खुला रहता है. वहीं उसे अभीरा और वाणी की एक तस्वीर मिलती है. उसे लगता है कि अभीरा ने वाणी के साथ नई जिंदगी शुरू कर ली है. उसे यह भी हैरानी होती है कि अगर वह आगे बढ़ चुकी है तो फिर कस्टडी पेपर्स क्यों भेजे.
अभीरा को अरमान के साथ देखेगी विद्या
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मुक्ति मायरा को देखकर घबरा जाती है. मायरा पूछती है कि वह इतना क्यों चिल्ला रही है. मुक्ति बताती है कि कुछ लड़कियां उसके खिलाफ साजिश रच रही थी. उसे शक था कि गड़बड़ होने पर वह मायरा को फंसा देंगी. मायरा उसका शुक्रिया अदा करती है. इधर पोद्दार हाउस में विद्या को चिंता होती है कि अरमान घर नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद है. माधव कहता है कि अरमान घर में घुटन महसूस करता है. कृष, तान्या की नौकरी का ऑफर देता है क्योंकि वह अरमान के खिलाफ नहीं जाना चाहता. वहीं, अरमान अभीरा को उसके दिए पैसे लौटाता है. अभीरा कहती है कि सौ रुपये ज्यादा हैं. अरमान उसे रखने को कहता है, लेकिन अभीरा साफ कहती है कि वह न किसी का हक लेती है और न अपना हक छोड़ती है. दोनों की बहस के बीच विद्या वहां पहुंचती है और अभीरा को देखकर दंग रह जाती है.
यह भी पढ़ें– अरमान की धमकी पर अभीरा का पलटवार, पोद्दार हाउस में मचा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










