अरमान की धमकी पर अभीरा का पलटवार, पोद्दार हाउस में मचा बवाल

Updated:
विज्ञापन
अरमान की धमकी पर अभीरा का पलटवार, पोद्दार हाउस में मचा बवाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक में अभिरा अरमान की धमकियों का मुंहतोड़ जवाब देती नजर आएगी. पोद्दार हाउस में वैलेंटाइन सेलिब्रेशन के बीच बड़ा हंगामा होगा, वहीं अरमान गुस्से और शराब में डूबकर हालात और बिगाड़ देगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों कहानी बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंची है. 8 साल बाद आमने-सामने आए अभीरा और अरमान के बीच की दूरियां अब खुली जंग में बदलती दिख रही हैं. हर एपिसोड में बढ़ता टकराव दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है.

अभीरा का करारा जवाब

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अब किसी भी कीमत पर पीछे हटने के मूड में नहीं है. रेस्टोरेंट में उसे फिर से डराने की कोशिश की जाती है, लेकिन इस बार वह खामोश नहीं रहती. गुस्से में आकर वह उस शख्स के चेहरे पर वाइन फेंक देती है. इसके बाद वह अरमान को साफ शब्दों में कहती है कि अब उनके बीच “राउंड 2” शुरू हो चुका है और इस बार वह हर बात का करारा जवाब देगी.

पोद्दार हाउस में वैलेंटाइन डे पर बढ़ेगी तकरार

दूसरी ओर पोद्दार हाउस में वैलेंटाइन डे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मनीषा घर के सभी लोगों के लिए तोहफे लाती है और माहौल खुशियों से भर जाता है. लेकिन तभी विद्या इस जश्न का विरोध करती है और सबको सेलिब्रेशन से रोकने की कोशिश करती है. उसके विरोध के बावजूद संजय, तान्या और मनीषा अपनी खुशी मनाने का फैसला करते हैं. मामला बढ़ता देख कावेरी पोद्दार बीच में आकर सबको संभालने की कोशिश करती हैं.

अरमान का गुस्सा, तोहफों और फूलों पर उतरेगा

इसी बीच अरमान का गुस्सा चरम पर पहुंच जाता है. घर में एंट्री करते ही वह अभिरा से हुई मुलाकात का सारा गुस्सा फूलों और गिफ्ट्स पर निकालता है. विद्या उसे शांत करने की कोशिश करती है, लेकिन वह किसी की नहीं सुनता. तब कावेरी पोद्दार उसे सख्त शब्दों में डांटती हैं और खुदगर्ज कहकर आईना दिखाती हैं, जिसके बाद वह कुछ देर के लिए शांत होता है.

शराब के नशे में डूबेगा अरमान

घर से निकलने के बाद अरमान ऑफिस जाता है और गुस्से में शराब पीकर खुद को संभालने की कोशिश करता है. इसी दौरान मेहर को भी उसके और अभीरा के झगड़े की जानकारी मिल जाती है. अब आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि ये टकराव किस नए मोड़ पर जाकर रुकता है.

यह भी पढ़ें: अनुपमा: लीला की चेतावनी से हिले परितोष-पाखी, नकली डायमंड मामले ने बदला खेल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola