Sharad Purnima 2025 Panchang: शरद पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें आज का पंचांग
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Oct 2025 10:31 AM
शरद पूर्णिमा 2025 का पंचांग
Sharad Purnima 2025 Panchang: आज शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर कई शुभ और कुछ अशुभ योग भी बन रहे हैं. पंचांग के अनुसार सही समय और मुहूर्त का ध्यान रखकर ही पूजा, खीर रखने और दान करने से लाभ होता है. आइए जानते हैं 6 अक्टूबर का आज का पंचांग और विशेष विवरण.
Sharad Purnima 2025 Panchang: आज यानी 06 अक्टूबर को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आपको बता दें इस विशेष दिन पर शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2025) का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस वर्ष शरद पूर्णिमा पर कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो इसे और भी खास बना रहा है. आइए जानते हैं आज के पंचांग (Aaj ka Panchang 06 October 2025) का शुभ मुहूर्त और विशेष विवरण.
आज अक्टूबर 2025 का पंचांग
6 अक्टूबर 2025, सोमवार, चतुर्दशी/पूर्णिमा, मास आश्विन सूर्योदय – 06:17AM,
सूर्यास्त – 06:02PM
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी – 6 अक्टूबर 12:24PM तक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा – 6 अक्टूबर 12:24PM के बाद
नक्षत्र
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र -अक्टूबर 06:15AM तक
5 अक्टूबर 08:03AM से 6 अक्टूबर 06:15AM तक
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र -6 अक्टूबर 06:15AM से 7 अक्टूबर 04:00AM तक
शुभ काल
अभिजित – 11:46AM से 12:33PM तक
चंद्रमा की किरणों में खीर रखने का शुभ समय क्या है ?
पंचांग के अनुसार, 6 अक्टूबर को रात 10:38 बजे से 12:08 बजे तक लाभ-उन्नति मुहूर्त रहेगा. ध्यान रहे, रात 10:53 बजे तक भद्रा काल रहेगा, इसलिए भद्रा से बचते हुए आप किसी भी समय इस मुहूर्त में खीर चांदनी में रख सकते हैं.
शरद पूर्णिमा को लेकर क्या है पौराणिक मान्यता ?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा चंद्रमा की आराधना और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का श्रेष्ठ समय माना जाता है. इस दिन चांदनी में खीर बनाकर रखी जाती है, और अगली सुबह इसका सेवन करने से स्वास्थ्य, समृद्धि और शुभता की प्राप्ति होती है.
ये भी पढें: आज शरद पूर्णिमा पर बन रहा है विशेष योग, जरूर करें इन मंत्रों का जाप
Kojagara Puja 2025: आज है कोजागिरी पूर्णिमा, यहां से जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज शरद पूर्णिमा पर बन रहा है विशेष योग, जरूर करें इन मंत्रों का जाप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










