Kainchi Dham Mela 2025: नीम करौली बाबा की कृपा पाने को तैयार कैंची धाम, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Jun 2025 2:39 PM
Kainchi Dham Mela 2025
Kainchi Dham Mela 2025: विश्वविख्यात नीम करोली बाबा के कैंची धाम मंदिर का स्थापना दिवस इस बार 15 जून को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. इस पावन अवसर पर न केवल भारत के कोने-कोने से, बल्कि विदेशों से भी हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. श्रद्धालुओं की संख्या और सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि सभी को दर्शन और आयोजन का सुखद अनुभव मिल सके.
Kainchi Dham Mela 2025: कल यानी 15 जून को बाबा नीम करौली महाराज के विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस का भव्य आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. ट्रैफिक प्रबंधन से लेकर प्रसाद वितरण तक हर स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं. आयोजकों का अनुमान है कि इस शुभ अवसर पर लगभग 5 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंच सकते हैं.
क्यों खास है कैंची धाम का मेला?
कैंची धाम का मेला बेहद खास माना जाता है क्योंकि यह स्थान भक्तों की गहरी आस्था का केंद्र है. नीम करोली बाबा को वीर हनुमान जी का अवतार माना जाता है, और उनका यह धाम उत्तराखंड में स्थित है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर इच्छा जरूर पूरी होती है. हर साल 15 जून को मंदिर की स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भंडारे और भक्ति कीर्तन जैसे दिव्य आयोजन किए जाते हैं, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं.
Father’s Day 2025 पर सिर्फ उपहार देना नहीं, पितरों के ऋण से मुक्ति भी है जरूरी
मिलेगा मालपुए का प्रसाद
इस वर्ष कैंची धाम मंदिर प्रशासन ने विशेष तैयारी की है ताकि किसी भी श्रद्धालु को प्रसाद से वंचित न रहना पड़े. नीम करोली बाबा के भक्तों की आस्था को देखते हुए इस बार केवल 15 जून ही नहीं, बल्कि 16 और 17 जून को भी मालपुए का प्रसाद वितरित किया जाएगा. यानी कुल तीन दिन तक हर आने वाले भक्त को बाबा के दर्शनों के साथ-साथ मालपुए का पवित्र प्रसाद भी प्राप्त होगा. मंदिर प्रशासन की इस पहल से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है, और हर कोई प्रसाद लेकर संतुष्ट मन से घर लौट सकेगा.
जानें कौन थे नीम करोली बाबा
नीम करोली बाबा 20वीं सदी के महान संतों में गिने जाते हैं, जो अपनी अद्भुत दिव्य शक्तियों और भक्तों के प्रति करुणा के लिए प्रसिद्ध हैं. उनका जन्म लगभग 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में एक सम्पन्न ब्राह्मण परिवार में हुआ था. जन्म के समय उनका नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था.
बचपन से ही वे आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे और हनुमान जी के परम भक्त माने जाते हैं. जीवन में उन्होंने कई नामों से प्रसिद्धि पाई—जैसे लक्ष्मण दास, तिकोनिया बाबा, तलईया बाबा और सबसे लोकप्रिय नाम, नीम करोली बाबा. मान्यता है कि वे कलियुग में हनुमान जी के अवतार थे.
बचपन में ही, मात्र 11 वर्ष की आयु में, उनके माता-पिता ने उनका विवाह कर दिया था. लेकिन वैराग्य की भावना ने उन्हें जल्द ही घर-परिवार से दूर कर दिया. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने भक्तिभाव से युक्त होकर गृहस्थ जीवन को भी अपनाया, लेकिन उनका मन सदा भक्ति और साधना में ही रमा रहा. उनके जीवन की यह अनोखी यात्रा आज भी असंख्य श्रद्धालुओं को प्रेरणा देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










