अधिक मास की समाप्ति, निर्जला एकादशी और बड़े ग्रह गोचर से भरपूर रहेगा यह महीना, पढ़ें जून 2026 के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
June 2026 Vrat Tyohar

जून 2026 के व्रत त्योहार की लिस्ट

June 2026 Vrat Tyohar: जून 2026 अधिक मास समाप्ति, निर्जला एकादशी, वट पूर्णिमा और बड़े ग्रह गोचरों से भरपूर रहेगा. जानिए इस खास महीने के सभी व्रत-त्योहारों की पूरी सूची.

विज्ञापन

June 2026 Vrat Tyohar: कुछ ही दिनों में साल के छठे महीने जून की शुरुआत होने वाली है. ज्योतिष शास्त्र और पंचांग के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और व्रत-त्योहारों के आधार पर जून 2026 का महीना काफी खास और फलदायी रहने वाला है. इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे और कई शुभ संयोग भी बनेंगे. जून की शुरुआत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि के साथ हो रही है, जबकि इसका समापन आषाढ़ महीने की शुरुआत के साथ होगा. इस दौरान अधिक मास का भी अंत होगा. आइए जानते हैं इस खास महीने के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की विस्तृत लिस्ट…

जून 2026 के व्रत और त्योहार

दिन और तिथि वर्त त्योहार
3 जून (बुधवार) विभुवन संकष्टी
7 जून (रविवार) अधिक भानु सप्तमी
8 जून (सोमवार) अधिक कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
11 जून (गुरुवार) परम एकादशी
12 जून (शुक्रवार)प्रदोष व्रत (शुक्र), अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
13 जून (शनिवार) मासिक कार्तिगाई, मासिक शिवरात्रि
14 जून (रविवार) रोहिणी व्रत, अधिक दर्श अमावस्या
15 जून (सोमवार)मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और अधिकमास समाप्त
16 जून (मंगलवार) चंद्र दर्शन
17 जून (बुधवार) महाराणा प्रताप जयंती
18 जून (गुरुवार) प्रद्युम्न चतुर्थी
19 जून (शुक्रवार) स्कंद षष्ठी
20 जून (शनिवार) जमाई षष्ठी
21 जून (रविवार) भानु सप्तमी, साल का सबसे बड़ा दिन
22 जून (सोमवार) धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
23 जून (मंगलवार) महेश नवमी
25 जून (गुरुवार) निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती
26 जून (शुक्रवार) रामसक्ष्मण द्वादशी
27 जून (शनिवार) शनि प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
29 जून (सोमवार) वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा, बटुक भैरवी जयंती
30 जून (मंगलवार) आषाढ़ माह का आरंभ
ये भी पढ़ें: कुंडली में कमजोर सूर्य बन सकता है परेशानियों का कारण, अपनाएं ये आसान उपाय

जून 2026 के प्रमुख ग्रह गोचर

इस महीने ग्रहों की चाल भी काफी रोचक रहने वाली है. कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा:

  • 2 जून: सुबह 02:25 बजे गुरु ग्रह का कर्क राशि में गोचर (यह एक बहुत बड़ा खगोलीय परिवर्तन है).
  • 8 जून: शाम 05:47 बजे शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर.
  • 15 जून: दोपहर 12:58 बजे सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर (मिथुन संक्रांति).
  • 20 जून: सुबह 12:07 बजे मंगल ग्रह का वृषभ राशि में गोचर.
  • 22 जून: दोपहर 03:41 बजे बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर.

इसके अलावा, चंद्र ग्रह जून 2026 में अपनी तेज गति के कारण कुल 13 बार राशि गोचर करेंगे. इस प्रकार, जून 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. व्रत-त्योहारों का फल प्राप्त करने के लिए श्रद्धा और विधि-विधान का पालन करें.

ये भी पढ़ें: क्या 2026 में दुनिया पर मंडरा रहा है आर्थिक मंदी और वैश्विक संकट का बड़ा खतरा? पढ़ें ज्योतिषीय भविष्यवाणी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola