ईद अल अजहा 2026: कुर्बानी, इंसानियत और त्याग का संदेश देने वाला पर्व

Updated:
विज्ञापन
Eid al Adha Importance

ईद अल अजहा का धार्मिक महत्व

Eid al Adha 2026: ईद अल अजहा त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का पर्व है. यह त्योहार जरूरतमंदों की मदद, भाईचारे और अपने भीतर की बुराइयों को त्यागने का संदेश देता है.

विज्ञापन

Eid al Adha 2026: ईद अल अजहा, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप में बकरा ईद और बड़ी ईद के नाम से भी जाना जाता है, इस्लाम धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है. यह पर्व त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है. ईद अल अजहा हजरत इब्राहिम की उस महान कुर्बानी की याद में मनाई जाती है, जब उन्होंने अल्लाह के आदेश का पालन करने के लिए अपने बेटे की कुर्बानी देने का निश्चय किया था. उनकी निष्ठा और ईमानदारी से प्रसन्न होकर अल्लाह ने उनके बेटे की जगह एक जानवर कुर्बानी के लिए भेज दिया.

कुर्बानी का अर्थ सिर्फ जानवर की बलि नहीं

इस्लाम में कुर्बानी का आध्यात्मिक पक्ष अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इसका अर्थ केवल जानवर की कुर्बानी देना नहीं, बल्कि अपने भीतर के अहंकार, लालच, बेईमानी और बुरे व्यवहार को त्यागना भी है. कहा गया है कि पहले इंसान को अपने स्वभाव की बुराइयों की कुर्बानी देनी चाहिए, तभी उसकी इबादत और कुर्बानी स्वीकार होती है.

हलाल कमाई से ही होती है हज और कुर्बानी

इस्लाम में हज और कुर्बानी के लिए सबसे जरूरी शर्त यह मानी गई है कि खर्च किया जाने वाला धन हलाल यानी ईमानदारी की कमाई का हो. उधार लेकर हज या कुर्बानी करना उचित नहीं माना गया. इसी कारण हर मुस्लिम के लिए हज या कुर्बानी करना जरूरी नहीं है. इस्लाम पहले इंसान को उसकी जिम्मेदारियों को पूरा करने की सीख देता है.

कुर्बानी के मांस के तीन हिस्से करने की परंपरा

इस्लाम बांटकर खाने और जरूरतमंदों की मदद करने की शिक्षा देता है. इसलिए कुर्बानी के मांस को तीन हिस्सों में बांटने की परंपरा है. पहला हिस्सा अपने परिवार के लिए, दूसरा गरीब रिश्तेदारों के लिए और तीसरा हिस्सा यतीम, जरूरतमंद और कमजोर लोगों के लिए रखा जाता है. इसका उद्देश्य समाज में समानता और भाईचारा बढ़ाना है.

नमाज और इबादत को दी जाती है प्राथमिकता

ईद अल अजहा के दिन सबसे पहले ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है. इसके बाद कुर्बानी की रस्म निभाई जाती है. इस्लाम में नमाज और इबादत को हर अवसर पर सबसे अधिक महत्व दिया गया है. कुर्बानी को सुन्नत माना गया है, जबकि कलमा, नमाज, रमजान, जकात और हज को फर्ज बताया गया है.

ये भी पढ़ें: भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद, यहां से जानें ईद-उल-अजहा का धार्मिक महत्व

जरूरतमंदों की मदद करना भी इबादत

ईद अल अजहा का मुख्य संदेश इंसानियत, दया और सहयोग है. यदि कोई व्यक्ति हज या कुर्बानी करने में सक्षम नहीं है, तो भी वह अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंदों की मदद करके अल्लाह को राजी कर सकता है. मीठी बोली, अच्छा व्यवहार और छोटी-छोटी मदद भी इबादत का ही रूप मानी जाती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola