Hartalika Teej Bhojpuri Song: भक्ति और परंपरा का संगम, हरतालिका तीज पर सुने स्पेशल भोजपुरी सांग्स
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Aug 2025 7:39 AM
भक्ति का रंग, हरतालिका तीज पर गूंजेंगे पारंपरिक भोजपुरी गीत
Hartalika Teej Bhojpuri Song: हरतालिका तीज के मौके पर भोजपुरी संगीत जगत ने भक्ति और परंपरा से जुड़े कई खास गीत प्रस्तुत किए हैं. ये गाने न सिर्फ सुहागिन महिलाओं की भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं, बल्कि त्योहार की रौनक को भी और बढ़ा देते हैं. सोशल मीडिया पर भी ये गीत खूब वायरल हो रहे हैं.
Hartalika Teej Bhojpuri Song: हरतालिका तीज का पावन पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. खासतौर पर बिहार और पूर्वांचल में इस व्रत का विशेष महत्व है. मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति स्वरूप प्राप्त करने के लिए इस व्रत का पालन किया था, इसलिए यह व्रत अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास रखती हैं और अगले दिन भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण करती हैं. इस वर्ष हरतालिका तीज का पर्व 26 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर हम आपके लिए कुछ लोकप्रिय भोजपुरी भक्ति गीत लेकर आए हैं, जिन्हें सुनकर आपका मन भक्ति और आनंद से भर उठेगा.
तीज पर्व पर भोजपुरी गीतों की लोकप्रियता
भोजपुरी संगीत जगत ने भी तीज पर्व के लिए कई खूबसूरत गीत प्रस्तुत किए हैं, जो सुहागिन महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. इन्हीं में से एक प्रसिद्ध भक्ति गीत है निशा उपाध्याय का ‘तीज व्रत भूखल बानी’, जिसे खूब पसंद किया जाता है.
Hartalika Teej 2025: आज है हरतालिका तीज, शिव–पार्वती की पूजा से मिलेगा अखंड सुहाग का आशीर्वाद
‘पहिला बेर तीज’ – आस्था और संस्कृति का संगम
‘पहिला बेर तीज’ महज एक गीत नहीं, बल्कि इसमें आस्था, परंपरा और भोजपुरी संस्कृति का अनोखा संगम झलकता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह गीत सीधे लोगों की भावनाओं से जुड़ जाता है. विवाहित महिलाओं के लिए यह गीत मानो एक दुआ की तरह है, क्योंकि इसमें उनके मन की भावनाओं को संगीत और सुरों के माध्यम से खूबसूरती से पिरोया गया है. यही कारण है कि श्रोता इसे बार-बार सुन रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब साझा भी कर रहे हैं.
वायरल हो रहा निशा उपाध्याय का भक्ति गीत
यह भक्ति गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और तीज पर्व के मौके पर महिलाओं की पसंदीदा प्लेलिस्ट में शामिल हो चुका है. इसे स्वर दिया है निशा उपाध्याय ने, जो वीडियो में भी नजर आती हैं. इसके बोल महेश परदेशी ने लिखे हैं, संगीत निर्देशन कैलाश का है और पारस मिधा ने इसे कंपोज किया है.
‘बनल रहे सेनूरा सिंगार ए भोला जी’ – भक्ति में झूमते श्रोता
भोजपुरी फिल्म ‘चैलेंज’ का लोकप्रिय गीत ‘बनल रहे सेनूरा सिंगार ए भोला जी’ सुनते ही श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देता है. इसके बोल दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं. इस गीत को मशहूर गायिकाओं इंदु सोनाली और अलका झा ने आवाज दी है. गाने में भोजपुरी संस्कृति और त्योहारों की सुंदर छवि देखने को मिलती है.
‘कब्बो छूटे ना साथ’ – तीज का सुपरहिट गाना
तीज के मौके पर भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के कई गाने बेहद पसंद किए जाते हैं. इन्हीं में से एक सुपरहिट गीत है ‘कब्बो छूटे ना साथ’, जो फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ का हिस्सा है. इसमें काजल राघवानी और प्रदीप पांडेय चिंटू मुख्य भूमिका में नजर आते हैं. करीब दो साल पहले यूट्यूब पर रिलीज़ हुए इस गाने को अब तक 8.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










