Hartalika Teej 2025: आज है हरतालिका तीज, शिव–पार्वती की पूजा से मिलेगा अखंड सुहाग का आशीर्वाद

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Aug 2025 7:14 AM

विज्ञापन

हरतालिका तीज 2025 : अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

Hartalika Teej 2025 : भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज का पर्व आज है. सुहागिन महिलाएं और अविवाहित कन्याएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर शिव–पार्वती की पूजा करती हैं. मान्यता है कि इससे अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है.

विज्ञापन

Hartalika Teej 2025: हरितालिका तीज का पर्व इस बार आज मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है. राजधानी रांची में सोमवार से ही त्योहार की धूम देखने को मिली. शहर के बड़े-बड़े बाजारों से लेकर गली-कूचों तक महिलाओं की चहल-पहल ने पूरे माहौल को तीजमय बना दिया. सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत से पूर्व जमकर खरीदारी की.

सोमवार को बाजारों में मेहंदी, चूड़ियां, श्रृंगार सामग्री, साड़ियां और पूजन सामग्री की जबरदस्त बिक्री हुई. वहीं घरों में पारंपरिक व्यंजन गुजिया, ठेकुआ आदि बनाने का दौर भी चलता रहा. मेहंदी की खुशबू, मिठाइयों का स्वाद और श्रृंगार की रौनक ने राजधानी की फिजा को पूरी तरह तीज के रंग में रंग दिया.

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर करें भगवान शिव और मां पार्वती की यह आरती, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

सोलह श्रृंगार और पूजन की परंपरा

हरितालिका तीज का महत्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन सोलह श्रृंगार कर शिव-पार्वती की पूजा और व्रत करने की परंपरा है. यही वजह रही कि सोमवार को बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही. कहीं चूड़ियों की खनक गूंजी तो कहीं मेहंदी की रंगीन डिजाइनों की सजावट ने आकर्षण बढ़ाया.

व्रत का पूजन सूर्यास्त से पूर्व करना उत्तम माना गया है और इस दिन चंद्र दर्शन वर्जित है. पूजा में चांदी, पीतल या मिट्टी से बनी शिव-पार्वती प्रतिमा स्थापित कर सबसे पहले गणेश पूजन किया जाता है. इसके बाद हरितालिका व्रत कथा का श्रवण और रात्रि जागरण का विशेष महत्व है.

अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख की प्राप्ति

धार्मिक मान्यता है कि विवाहित महिलाएं यदि पूरे विधि-विधान से शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करें तो उन्हें अखंड सौभाग्य, पति का दीर्घायु और वैवाहिक सुख प्राप्त होता है.

शिवपुराण में भी उल्लेख है —

“यत्र पार्वतीश्च शिवश्च पूज्येते, तत्र सुखं नित्यं वसति.”
अर्थात जहां शिव और पार्वती की पूजा होती है, वहां सुख-शांति और समृद्धि सदैव बनी रहती है.

अविवाहित कन्याओं के लिए विशेष महत्व

अविवाहित कन्याएं इस व्रत को मनचाहा और योग्य वर पाने के उद्देश्य से करती हैं. वहीं विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और पारिवारिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए इस व्रत का पालन करती हैं.

बाजारों में पूजन सामग्री और श्रृंगार की धूम

सोमवार को पूजन सामग्री और श्रृंगार की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही. दुकानदारों के अनुसार, दान सामग्री, बांस की टोकरी, श्रृंगार सामग्री और ब्लाउज पीस की बिक्री सबसे अधिक रही. कई महिलाओं ने तैयार दान सेट खरीदे, जबकि कुछ ने सामग्री लेकर स्वयं सजावट की.

मैचिंग चूड़ियों का क्रेज

कपड़ों से मैचिंग चूड़ियों की मांग इस बार सबसे ज्यादा रही. कॉस्मेटिक दुकानों से लेकर चूड़ी बाजार तक ग्राहकों की भीड़ दिनभर लगी रही. दुकानदारों के मुताबिक, प्लेन और मेटल चूड़ियों के सेट खासतौर पर पसंद किए गए. वहीं पहली बार तीज करने वाली महिलाओं में लहठी खरीदने का उत्साह देखने को मिला, जिसकी कीमत 500 रुपये से शुरू हुई.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola