Hartalika Teej 2024: हरितालिका तीज का नहाय-खाय आज, माता पार्वती ने सबसे पहले किया था व्रत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Sep 2024 10:03 AM
Hartalika Teej 2024: हरितालिका तीज व्रत का नहाय-खाय आज
Hartalika Teej 2024: हरितालिका तीज व्रत कल रखा जाएगा. आज 5 सितंबर को नहाए खाए है. कल सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला उपवास रखेंगी.
Hartalika Teej 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल तृतीया को हरितालिका तीज व्रत रखा जाता है. इस साल कल यानी 6 सितंबर शुक्रवार के दिन हरितालिका तीज व्रत रखा जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत निर्जला होता है.
हरितालिका तीज महाव्रत का नहाय-खाय आज
हरितालिका तीज महाव्रत का नहाय-खाय आज है. सुहागिन महिलाएं शुक्रवार को अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला उपवास रखेंगी. तीज की खरीदारी से बाजार गुलजार हो रहा है. इस दिन प्रत्येक पहर में भगवान शिव का पूजन तथा आरती की जाती है और घी, दही, शक्कर, दूध और शहद मिलाकर पंचामृत बनाया जाता है. इसको लेकर कपड़े और जेवर की दुकानों में महिलाओं की काफी भीड़ देखी जा रही है.
तीज पर जेवर की भी परंपरा
हरितालिका तीज के अवसर पर नये कपड़े के साथ सोने या कुंदन की ज्वेलरी पहनना एक परंपरा होती है. शहर के सब्जी बाजार में सागरमल ज्वेलर्स में भारी भीड़ देखी जा रही है. सागरमल ज्वेलर्स के संचालक चेतन सिसोरिया ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में तीज को लेकर महिलाओं के लिए हर वेरायटी और डिजाइन के जेवर उपलब्ध है. साथ ही 30 प्रतिशत मेकिंग चार्ज की छूट दी जा रही है. इस दिन 16 शृंगार का विशेष महत्व होता है. इसीलिए, नेकलेस, झुमके, मांग टीका और नथ आपके लुक को और बेहतरीन बना सकते हैं. अगर, आप हल्का लुक रखना चाहती हैं, तो पर्ल या टेंपल ज्वेलरी भी ट्राइ कर सकती हैं.
क्या कहते है ज्योतिष
ज्योतिष धर्मेंद्र झा बताते हैं कि यह व्रत भाद्र मास की तृतीया तिथि के साथ चतुर्थी तिथि के मिलने पर मनाया जाता है. तृतीय तिथि होने के कारण इसे तीज नाम पड़ा. ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती के पिता हिमवान भगवान विष्णु के साथ पार्वती की शादी करना चाहते थे. यह माता पार्वती को पसंद नहीं था. इसीलिए माता पार्वती की सखियां उन्हें भगाकर जंगल में लेकर चली गयीं. इसीलिए, इस व्रत का हरितालिका नाम पड़ा. चूकि, माता पार्वती ने कुंवारी अवस्था में इस व्रत को किया था. इसीलिए, इसे कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर के लिए करती हैं.
माता पार्वती ने सबसे पहले किया था व्रत
शिवपुराण के अनुसार, इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था. मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने वाले की रक्षा स्वयं भगवान शिव करते हैं. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में रखा जाता है. मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए 107 जन्म लिये. उनके कठोर तप के कारण 108वें जन्म में भोले बाबा ने पार्वती जी को अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










