गोड्डा: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का काम तेज

Updated:
विज्ञापन
godda news

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का काम जारी

Godda News: महागामा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर विद्युत विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हनवारा से फिरोज आलम की रिपोर्ट

Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत और सुचारु बनाने को लेकर बिजली विभाग द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है. ग्रामीण विकास ,पंचायती राज विभाग मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर नयानगर पीएसएस से हनवारा और सुन्दरचक फीडर तक बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य तेजी से जारी है. 

जर्जर पोल को किया जा रहा दुरुस्त 

जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर जर्जर बिजली पोल और विद्युत संरचना को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है, जिससे कि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके और किसी तरह की समस्या न हो. विभागीय कर्मी लगातार क्षेत्र में कैंप कर कार्यों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. 

लोगों को मिले बेहतर बिजली सुविधा 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी आम लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें. उन्होंने निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए. 

यह भी पढ़ें: झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola