Good Friday: क्यों नहीं कहा जाता 'गुड फ्राइडे’? जानिए इस दिन का इतिहास

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Apr 2025 11:14 AM

विज्ञापन

Good Friday 2025 today

Good Friday 2025: गुड फ्राइडे, ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है, जिसे विश्वभर में गहरे भावनात्मक तरीके से स्मरण किया जाता है. यह पर्व शोक और बलिदान से संबंधित है. हर वर्ष ईस्टर से पूर्व आने वाले शुक्रवार को इसे मनाया जाता है. वर्ष 2025 में गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को पड़ रहा है. इस दिन "हैप्पी गुड फ्राइडे" कहने की परंपरा नहीं है, आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण.

विज्ञापन

Good Friday Kyu Manaya Jata hai: गुड फ्राइडे का ईसाई धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन को ईसाई अनुयायी शोक दिवस के रूप में मनाते हैं. वे गिरजाघर जाकर प्रभु यीशु को स्मरण करते हैं और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं. ईसाइयों के अनुसार, इस दिन ईसा मसीह ने संपूर्ण मानवता से बुराई को समाप्त करने के लिए अपना बलिदान दिया था. गुड फ्राइडे के अवसर पर “हैप्पी गुड फ्राइडे” नहीं कहा जाता, आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण.

क्यों नहीं बोला जाता हैप्पी गुड फ्राइडे

‘गुड फ्राइडे’ एक ऐसा दिन है जिसे ईसाई धर्म में अत्यधिक पवित्र और गंभीर माना जाता है. यह दिन यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है. हालांकि, कई बार लोग अनजाने में या आदतवश इस दिन को “हैप्पी गुड फ्राइडे” कह देते हैं, जो कि भावनात्मक और धार्मिक दृष्टि से अनुचित है.

गुड फ्राइडे को “हैप्पी” कहने से कई लोग असहज महसूस करते हैं, क्योंकि यह दिन खुशियों का नहीं, बल्कि शोक, आत्म-चिंतन और प्रार्थना का है. इस दिन यीशु मसीह ने निर्दोष होते हुए भी अत्याचार सहा और अंततः उन्हें क्रूस पर चढ़ा दिया गया. उन्होंने मानवता के पापों का प्रायश्चित करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. उनके बलिदान की गहराई और पीड़ा को समझे बिना इस दिन को “हैप्पी” कहना उनकी कुर्बानी को हल्के में लेने जैसा हो सकता है.

आज मनाया जा रहा है Good Friday 2025, जानिए क्रिश्चियन समुदाय के लिए क्यों खास है यह दिन

‘गुड फ्राइडे’ शब्द में “गुड” का अर्थ “अच्छा” है, लेकिन इसका तात्पर्य ‘खुश’ या ‘उत्सव’ से नहीं है. यहाँ “गुड” उस महान कार्य या पवित्र बलिदान को दर्शाता है जो यीशु मसीह ने मानवता के उद्धार के लिए किया. यह दिन हमें प्रेम, करुणा, क्षमा और बलिदान का पाठ पढ़ाता है.

ईसाई समुदाय इस दिन उपवास करता है, चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं, और श्रद्धालु इस दिन को मौन या गंभीरता के साथ बिताते हैं. यह आत्म-चिंतन का एक दिन होता है, जब व्यक्ति अपने भीतर की ओर देखता है और मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प करता है.

इसलिए, ‘गुड फ्राइडे’ को ‘हैप्पी’ कहना न केवल भावनात्मक रूप से असंवेदनशील है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola