25 से 31 मई 2026: जानिए आपका भाग्यांक क्या कहता है, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Updated:
विज्ञापन

साप्ताहिक अंक राशिफल 25 से 31 मई 2026

Weekly Numerology Prediction: 25 से 31 मई 2026 का साप्ताहिक अंक राशिफल करियर, धन लाभ, रिश्तों और स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. जानिए आपका भाग्यांक इस सप्ताह क्या कहता है.

विज्ञापन

Weekly Numerology Prediction: 25 से 31 मई 2026 का सप्ताह अंक ज्योतिष के अनुसार कई लोगों के लिए नए अवसर, धन लाभ और करियर में प्रगति लेकर आने वाला है. वहीं कुछ लोगों को भावनाओं और खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है. ग्रहों के प्रभाव से हर भाग्यांक पर अलग असर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं पंडित पुरनेंदु पाठक आपका साप्ताहिक भाग्यांक भविष्यफल.

विज्ञापन

अंक-1 वालों को मिलेगा करियर में सम्मान

जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है, उन पर सूर्य का प्रभाव रहेगा. इस सप्ताह आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं.

अंक-2 वालों को भावनाओं पर रखना होगा नियंत्रण

2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों पर चंद्रमा का असर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन बिजनेस पार्टनरशिप में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा.

अंक-3 और 5 वालों के लिए शानदार समय

3, 12, 21 और 30 जन्म तारीख वाले लोगों को गुरु का आशीर्वाद मिलेगा. छात्रों, शिक्षकों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों से भरा रहेगा. वहीं अंक-5 वाले लोगों के लिए बुध का प्रभाव व्यापार और नेटवर्किंग में बड़ा लाभ दिला सकता है. नई डील और इंटरव्यू में सफलता के योग हैं.

अंक-4 और 8 वालों को धैर्य रखने की जरूरत

4, 13, 22 और 31 जन्म तारीख वालों को राहु के कारण अचानक बदलावों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस राजनीति और अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी होगा. वहीं अंक-8 वाले लोगों को शनि देव की वजह से मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. हालांकि सप्ताह के अंत तक मेहनत का फल मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: साप्ताहिक लव राशिफल 24 से 30 मई 2026: मेष से लेकर मीन राशि में से किस राशि की चमकेगी लव लाइफ

अंक-6, 7 और 9 वालों के लिए मिले-जुले संकेत

6, 15 और 24 जन्म तारीख वालों के लिए सुख-सुविधाओं और आर्थिक मजबूती का समय रहेगा. कला और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. अंक-7 वालों का झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. वहीं अंक-9 वालों को मंगल का भरपूर साथ मिलेगा. अधूरे काम पूरे होंगे और प्रॉपर्टी मामलों में लाभ संभव है, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola