पवित्र गंगा सप्तमी पर करें ये उपाय, जीवन में आएगा शुभ परिवर्तन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 May 2025 11:40 AM

विज्ञापन

Ganga Saptami 2025 Upay

Ganga Saptami 2025 Upay: हिंदू धर्म में गंगा को माता का सम्मान दिया गया है. यह माना जाता है कि गंगा में स्नान करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है. हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म में मां गंगा की पूजा के लिए कुछ विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें गंगा सप्तमी और गंगा दशहरा प्रमुख हैं. ज्योतिष शास्त्र में इस दिन के महत्व को बताते हुए कुछ विशेष उपाय सुझाए गए हैं, जिनके पालन से मोक्ष और धन की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

विज्ञापन

Ganga Saptami 2025 Upay: पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन मां गंगा स्वर्ग से भगवान शिव की जटाओं में आई थीं, इसलिए इस दिन को गंगा सप्तमी और गंगा जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस दिन मां गंगा की पूजा की जाती है. गंगा सप्तमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं गंगा सप्तमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में.

गंगा सप्तमी पर विशेष उपाय

  • गंगा स्नान का विशेष महत्व है, विशेषकर वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन, जब मनुष्य सभी दुखों से मुक्त हो जाता है.
  • इस दिन पुण्य कार्य करने से सभी पाप समाप्त होते हैं.
  • इस तिथि पर गंगा स्नान, तप और दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.
  • इस दिन गंगा पूजन करने से मांगलिक दोष से प्रभावित व्यक्तियों को विशेष लाभ मिलता है. विधिपूर्वक किया गया गंगा का पूजन अमोघ फल देता है.
  • कहा जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने से दस पापों का नाश होता है और अंततः मुक्ति प्राप्त होती है.
  • गंगा सप्तमी के अवसर पर मां गंगा में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं.
  • इस पर्व के अवसर पर गंगा मंदिरों के साथ-साथ अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा और अर्चना की जाती है.
  • गंगा सप्तमी के दिन गंगा की पूजा और स्नान करने से रिद्धि-सिद्धि तथा यश-सम्मान की प्राप्ति होती है.

गंगा सप्तमी कब मनाई जाएगी ?

कब है आदि शंकराचार्य जयंती? जानें इसका इतिहास और धार्मिक महत्व

वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 मई को सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि प्रारंभ हो रही है, जो अगले दिन 4 मई को सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक जारी रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, गंगा सप्तमी का महापर्व 3 मई को मनाया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola