Adi Shankaracharya Jayanti 2025: कब है आदि शंकराचार्य जयंती? जानें इसका इतिहास और धार्मिक महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 May 2025 10:38 AM

विज्ञापन

Adi Shankaracharya Jayanti 2025

Adi Shankaracharya Jayanti 2025: आदि शंकराचार्य एक प्रतिष्ठित भारतीय गुरु और दार्शनिक थे, जिनका जन्मदिन आदि शंकराचार्य की जयंती के रूप में मनाया जाता है. यह हर वर्ष वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि इस वर्ष आदि शंकराचार्य जयंती कब है.

विज्ञापन

Adi Shankaracharya Jayanti 2025: भारत के प्रमुख संतों में आदि शंकराचार्य जी का नाम भी आता है.उन्हें जगतगुरु शंकराचार्य के नाम से भी जाना जाता है.उन्होंने हिंदू समुदाय को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.आदि शंकराचार्य जयंती हर वर्ष उनके अनुयायियों द्वारा वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है.यहां जानें आदि शंकराचार्य जयंती कब मनाई जाएगी और इसका धार्मिक महत्व क्या है.

कब है आदि शंकराचार्य जयंती

वैदिक पंचांग के अनुसार, आदि शंकराचार्य जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाई जाएगी, जो 1 मई को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी और 2 मई को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी.

पवित्र गंगा सप्तमी पर करें ये उपाय, जीवन में आएगा शुभ परिवर्तन 

जन्म से पहले ही तय था कि अल्पायु होंगे आदि शंकराचार्य

788 ईस्वी में आदि शंकराचार्य का जन्म केरल के मालाबार क्षेत्र के कालड़ी में नम्बूद्री ब्राह्मण शिवगुरु और आर्याम्बा के घर हुआ था.पौराणिक कथा के अनुसार, पुत्र की प्राप्ति के लिए उनके माता-पिता ने शिवजी की आराधना की.भोलेनाथ उनकी साधना से प्रसन्न हुए.दंपत्ति की इच्छा थी कि उनकी संतान की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैले, और शिव ने उनकी मनोकामना पूरी की, लेकिन शिव ने कहा कि यह पुत्र या प्रसिद्धि प्राप्त करेगा या दीर्घायु.दंपत्ति ने सर्वज्ञ संतान की कामना की.आदि शंकराचार्य अल्पायु में ही हुए.इन्हें महावतारी युगपुरुष कहा जाता है.कहा जाता है कि 820 ईस्वी में केवल 32 वर्ष की आयु में शंकराचार्य जी ने हिमालय क्षेत्र में समाधि ली थी.आज इसी वंश के ब्राह्मण बद्रीनाथ मंदिर के रावल होते हैं.

8 साल में हासिल किया वेदों का ज्ञान

आदि शंकराचार्य के पिता का साया बहुत जल्दी उठ गया था.उनकी मां ने उन्हें वेदों का अध्ययन करने के लिए गुरुकुल भेज दिया.शंकराचार्य ने 8 वर्ष की आयु में ही वेद, पुराण, उपनिषद्, रामायण, महाभारत सहित सभी धार्मिक ग्रंथों को कंठस्थ कर लिया था.

देश के चार मठों की स्थापना की

आदि गुरु शंकराचार्य ने देश के चारों कोनों में मठों की स्थापना की, जिसमें पूर्व में गोवर्धन और जगन्नाथपुरी (उड़ीसा), पश्चिम में द्वारका शारदामठ (गुजरात), उत्तर में ज्योतिर्मठ बद्रीधाम (उत्तराखंड) और दक्षिण में शृंगेरी मठ, रामेश्वरम (तमिलनाडु) शामिल हैं.आदि शंकराचार्य ने इन चारों मठों में योग्य शिष्यों को मठाधीश बनाने की परंपरा की शुरुआत की, जिसके बाद से इन मठों के मठाधीश को शंकराचार्य की उपाधि दी जाती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola