Bilva Patra: भगवान शिव को क्यों प्रिय है बिल्वपत्र ? जानें धार्मिक मान्यता
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Aug 2025 10:08 AM
Bilva Patra importance to lord shiva in Hindi
Bilva Patra: भगवान शिव की आराधना में बिल्वपत्र अर्पण का विशेष महत्व है. त्रिपत्र स्वरूप यह पत्ता शिवजी को अत्यंत प्रिय माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसके तीन दल वेदत्रयी और त्रिदेव का प्रतीक हैं। आइए जानते हैं, क्यों बिल्वपत्र शिव पूजा में अनिवार्य माना जाता है.
Bilva Patra: शिव पूजा में बिल्वपत्र अर्पण की विशेष महिमा बताई गई है. इसके पत्ते अद्वितीय हैं, क्योंकि एक ही डंठल में तीन पत्तियां होती हैं. इसी कारण इसे त्रिपत्र और त्रिशाखपत्र कहा जाता है. यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं. इसे शिवेष्ट और शिवदुम भी कहा जाता है.
शिव के आनंदवन का प्रतीक बिल्व वृक्ष
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जहां बिल्व वृक्ष का वन होता है, वह स्थान शिव के आनंदवन के समान होता है, अर्थात वाराणसीपुरी. कहा जाता है — जहां पांच बिल्व वृक्ष हों, वहां स्वयं श्रीहरि का निवास होता है; सात वृक्ष होने पर उमामहेश्वर का और दस वृक्ष होने पर शिव अपने गणों के साथ विराजमान रहते हैं. यहां तक कि एक अकेला बिल्व वृक्ष भी शिवशक्ति से युक्त माना जाता है.
Sawan 2025: भोले नाथ को करना है प्रसन्न तो जरूर बनाएं ये प्रसाद
शिव को प्रिय बिल्वपत्र की पवित्रता
बिल्वपत्र का पत्ता या बीज यदि भूमि पर गिर जाए तो उसे व्यर्थ न जाने देने के लिए स्वयं भगवान शिव उसे अपने सिर पर धारण करते हैं. इसकी छाया के भीतर का क्षेत्र तीर्थक्षेत्र के समान पवित्र माना जाता है. यहां मृत्यु होने पर शिवलोक की प्राप्ति होती है. बिल्व वृक्ष को सर्वतीर्थमय और सर्वदेवमय भी कहा गया है। इसकी महिमा इतनी है कि इसे कल्पवृक्ष के समान माना गया है.
वेदत्रयी का प्रतीक त्रिपत्र
इसके तीन पत्ते वेदत्रयी के प्रतीक हैं— ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद. बिल्व वृक्ष के अनेक नाम इसके गुणों को दर्शाते हैं, जैसे — श्रीफल, लक्ष्मीफल, गंधफल, शिवेष्ट, त्रिशिख, सदाफल, सत्यफल, त्रिपत्र, महाफल, हृदयगंध इत्यादि.
लक्ष्मीजी की तपस्या और बिल्व की उत्पत्ति
एक पौराणिक कथा के अनुसार, लक्ष्मीजी की उत्पत्ति भी बिल्व से जुड़ी है. जब भगवान विष्णु का स्नेह देवी सरस्वती की ओर अधिक हो गया, तो देवी लक्ष्मी ने शिव आराधना हेतु तपस्या की और समर्पण स्वरूप अपना बायां वक्ष भगवान शिव को अर्पित कर दिया. उनकी भक्ति और त्याग से प्रसन्न होकर शिव ने उनका मनोरथ पूर्ण किया और वक्ष पुनः पूर्ववत कर दिया. शिव को अर्पित वह वक्ष बिल्व वृक्ष बन गया और धरती पर शोभायमान हुआ।
बिल्व के त्रिदल में त्रिदेव का वास
दूसरी मान्यता के अनुसार, बिल्व वृक्ष की उत्पत्ति गोबर से हुई। इसके त्रिदल में त्रिदेव — ऊपर शिव, बाएं ब्रह्मा और दाएं विष्णु का वास बताया गया है, जबकि इसके डंठल में देवी का वास माना जाता है. गणेश और सूर्य को छोड़कर यह सभी देवी-देवताओं को अर्पण योग्य है. शास्त्रों में स्पष्ट निर्देश है कि बिल्वपत्र तोड़ते समय इसकी डालियां न तोड़ी जाएं और न ही वृक्ष पर चढ़ा जाए, ताकि इसका संरक्षण और पवित्रता बनी रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










