Aaj Ka Panchang 23 July 2024: आज है मंगला गौरी व्रत, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 23 Jul 2024 3:25 AM

विज्ञापन

मंगला गौरी व्रत पूजा

Aaj Ka Panchang 23 July 2024: आज 23 जुलाई दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि है. आज द्वितीया तिथि 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी. आज सावन मास का पहला मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 23 July 2024: आज सावन मास का दूसरा दिन है. सावन मास में आने वाले सभी मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है. आज सावन मास का पहला मंगला गौरी व्रत है. सावन माह में आने वाले हर मंगलवार को मां गौरी की पूजा का विधान है. मंगला गौरी का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं. इस दौरान योग्य जीवनसाथी की कामना करते हुए, कुंवारी कन्याएं भी ये व्रत रखती हैं. ऐसे में कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार की पूजा करने से पहले शुभ अशुभ समय पर विचार किया जाता है. आज का पंचांग इस प्रकार है-

  • 23 जुलाई मंगलवार 2024
  • श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया दिन -12:25 उपरांत तृतीया
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:11
  • सूर्यास्त-06:39
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- घनिष्ठा उपरांत शतभिषा, योग – आयुष्यमान ,करण-गर ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कर्क , चंद्रमा- मकर , मंगल-वृष , बुध- सिंह , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
  • चौघड़िया मंगलवार
  • प्रातः06:00 से 07:30 रोग
  • प्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेग
  • प्रातः 09.00 से 10.30 तक चर
  • प्रातः10:30 से 12:00 लाभ
  • दोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृत
  • दोपहरः01:30 से 03:00 तक काल
  • शामः 03:00 से 04:30 तक शुभ
  • शामः 04:30 से 06:00 तक रोग

Also Read: Sawan Somwar 2024: सावन में शिवलिंग पर राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें, धन लाभ के साथ नौकरी में तरक्की के बनेंगे योग

खरीदारी के लिए शुभ समय

दोपहर:12:00 से 1:30 तक।
उपायः सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें.
आराधनाःभगवान शंकर जी की आराधना करें।
राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
।।अथ राशि फलम्।

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola