ePaper

खरमास खत्म, आज से बजेगी शहनाई और गूंजेंगे मंगल गीत, जानें शुभ मुहूर्त

Updated at : 16 Apr 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
खरमास खत्म, आज से बजेगी शहनाई और गूंजेंगे मंगल गीत, जानें शुभ मुहूर्त

-मिथिला पंचांग के अनुसार कल से विवाह का शुभ मुहूर्तरांची : खरमास के समाप्त होने के साथ ही शहनाई बजने की तैयारी शुरू हो गयी है. वाराणसी पंचांग के अनुसार मंगलवार 16 अप्रैल से शहनाई बजने लगेगी. डॉ स्वामी दिव्यानंद ने कहा कि अप्रैल, मई व जून में भरपूर लग्न है . वहीं जुलाई में […]

विज्ञापन

-मिथिला पंचांग के अनुसार कल से विवाह का शुभ मुहूर्त
रांची :
खरमास के समाप्त होने के साथ ही शहनाई बजने की तैयारी शुरू हो गयी है. वाराणसी पंचांग के अनुसार मंगलवार 16 अप्रैल से शहनाई बजने लगेगी. डॉ स्वामी दिव्यानंद ने कहा कि अप्रैल, मई व जून में भरपूर लग्न है . वहीं जुलाई में दो लग्न है. इसके बाद से शहनाई बजना बंद हो जायेगी.

मिथिला पंचांग के अनुसार 17 अप्रैल से शहनाई बजने लगेगी . इसे लेकर सभी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है. वहीं देवी-देवता को कार्ड आदि देकर लोगो के घरों तक निमंत्रण कार्ड को पहुंचाना शुरू कर दिया गया है. बैंड़-बाजे से लेकर खानसामे व विवाह घर से लेकर होटल आदि बुक कर लिये गये है. वहीं घरों में मंगल गान आदि शुरू हो गया है . इसके अलावा मेहमानों का भी आना शुरू हो गया है.

वाराणसी पंचांग के अनुसार लग्न

अप्रैल : 16,17,18,19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26

मई : 01, 06, 07, 08, 12,13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 28, 29, 30

जून : 04, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 24, 25, 26, 27

जुलाई : 05,11

नवंबर : 19, 20, 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30

दिसंबर : 01, 05, 06, 07, 10, 11, 12

मिथिला पंचांग के अनुसार

अप्रैल : 17,18, 19, 21, 22, 24, 25, 26, 28

मई : 01, 02, 06, 12, 19, 20, 23, 24, 26, 29, 30, 31

जून : 03, 09, 10, 12, 13, 14, 21, 26, 27, 28, 30

जुलाई : 7, 8, 11

नवंबर : 21, 22, 24, 28, 29

दिसंबर : 01, 02, 08,11, 12

ये भी जानें : 12 जुलाई को हरिशयनी एकादशी है आठ नवंबर को देवोत्थान एकादशी है. इसके बाद फिर शहनाई बजने लगेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola