कन्या राशि वालों की माता के स्वास्थ्य में आ सकती है गिरावट, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 May 2025 7:35 AM

विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025

Virgo Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई माह के नए सप्ताह के आरंभ होने के साथ ही कन्या राशि के जीवन में अहम बदलाव होंगे. यहां हम बताने जा रहे हैं कि 4 मई से 10 मई का सप्ताह कन्या राशि के लिए कैसा बीतने वाला है.

विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई 2025 का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कन्या राशि: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि मई का नया सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या हमें नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, आदि कई प्रकार के विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.

मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

परिवारिक जीवन

कन्या राशि के जातकों के लिए मई का नया सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. कुटुंब भाव के स्वामी शुक्र सप्तम भाव में स्थित हैं, जिससे वाणी में परिवर्तन आएगा और इससे अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है. मंगल की चौथी दृष्टि कुटुंब भाव पर है, जिससे परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अनुकूल नहीं रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी से आप पारिवारिक विवादों को सुलझा सकते हैं. माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए समय पर उपचार कराना आवश्यक है.

व्यापार तथा नौकरी

इस माह व्यापारी को सतर्क रहना आवश्यक है. व्यापार में निवेश करते समय ध्यान रखें. व्यापार संचालन में सावधानी बरतें. यात्रा करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है. इस महीने मंदी का सामना करना पड़ेगा. खुदरा व्यापारी को उधारी से बचना चाहिए, क्योंकि पूंजी डूबने का खतरा है. नौकरी में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा. नौकरी में अधिक जोखिम न लें.

सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जोखिम वाले निवेश से बचें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए मई का नया सप्ताह अनुकूल रहेगा. प्राइमरी स्कूल के छात्र अपने विषय पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करेंगे, जबकि कॉलेज के छात्र अपने परियोजनाओं पर ध्यान देंगे. नए कार्यों को सीखने पर जोर रहेगा. तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अच्छी तरह से तैयारी करनी चाहिए, जिससे उन्हें सफलता प्राप्त होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत करनी होगी और अपने करियर के प्रति सजग रहना होगा, साथ ही कार्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना होगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन के लिए मई का नया सप्ताह सामान्य रहने की संभावना है. प्रेम संबंधों के स्वामी शनि सातवें भाव में स्थित हैं, इसलिए प्रेम संबंधों में सतर्क रहना आवश्यक है. लापरवाही से बचें, क्योंकि इससे विवाद उत्पन्न हो सकता है. प्रेमी के साथ संबंध में टूटने की संभावना है, लेकिन 3 मई के बाद प्रेम संबंधों में खुशी आएगी और प्रेमी आपकी बातों को समझेगा. वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होगा, क्योंकि शनि और राहू की युति परेशानी का कारण बनेगी. 3 मई के बाद दांपत्य जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा.

स्वास्थ्य

कन्या राशि के जातकों को मई माह के इस सप्ताह में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है. थोड़ी सी लापरवाही आपको गंभीर समस्याओं में डाल सकती है. इस महीने आपको अपने आहार पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि पेट की समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं. मौसमी बीमारियों से बचें, क्योंकि तेज धूप आपको डीहाइड्रेशन का शिकार बना सकती है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संतुलित आहार का पालन करें.

धनु राशि वालों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि वाले संयम से काम लें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वालों के कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

शुभ नंबर: 5
शुभ कलर: नीला

उपाय

  • प्रत्येक दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाए ,गणेश मंत्र का जाप करें.
  • जरुरत मंद लोगो को भोजन कराएं.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola