वृषभ राशि के जातक नए व्यापार की शुरुआत करते समय रहें सतर्क, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 May 2025 7:45 AM
Taurus Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025
Taurus Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई माह के नए सप्ताह के आरंभ होने के साथ ही वृषभ राशि के जीवन में अहम बदलाव होंगे. यहां हम बताने जा रहे हैं कि 4 मई से 10 मई का सप्ताह वृषभ राशि के लिए कैसा बीतने वाला है.
Taurus Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृष साप्ताहिक राशिफल 4 मई से 10 मई 2025
वृषभ: हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि मई का नया सप्ताह हमारे लिए कैसा होगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा रहेगा, क्या मेरा व्यवसाय आगे बढ़ेगा या मुझे नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, आदि कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
परिवारिक जीवन
वृष राशि वाले के लिए मई के सप्ताह में परिवारिक जीवन सामान्य रहेगा कुटुंब भाव के स्वामी बुध एकादश भाव में शनि राहु के साथ रहेंगे जिसे परिवार में विवाद बनेगा इस समय नया कार्य का आरम्भ नहीं करे विवाद हो सकता है. 5 मई को बुध अच्छे स्थति में आयेगे परिवार में शांति आएगी भाई -बहन सहयोग करेगे मित्र का सहयोग मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय बनेगा .
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा, लेकिन अत्यधिक खुश होने की आवश्यकता नहीं है. पुराने निवेश से बेहतर लाभ प्राप्त होगा. व्यापार के लिए यात्रा लाभकारी हो सकती है.नए व्यापार के लिए यह समय अनुकूल नहीं है. नौकरी में अच्छा लाभ प्राप्त होगा, और अपने कार्य को समय से पहले समाप्त करने पर कार्य क्षेत्र में अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी.
सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वाले जोखिम वाले निवेश से बचें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
शिक्षा तथा करियर
छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है. स्कूल में अध्ययनरत छात्रों को इस पर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा परिणाम अनुकूल नहीं होंगे. कार्य क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. करियर में उन्नति होगी, क्योंकि बृहस्पति की दृष्टि छठे भाव पर है. पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, और नए नौकरी के अवसर बन रहे हैं.
प्रेम जीवन
वृष राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल है, जिससे प्रेम जीवन में सुधार होगा. हालांकि, इस सप्ताह के मध्य तक बुध की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी, लेकिन 7 अप्रैल के बाद प्रेम संबंध मजबूत होंगे. शुक्र का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन पंचम भाव में केतु के कारण बीच-बीच में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और आपसी तालमेल में मजबूती आएगी. जो लोग नए प्रेम संबंध की तलाश में हैं, उन्हें 5 मई के बाद सफलता मिलेगी, लेकिन प्रेमी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.
धनु राशि वालों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वाले संयम से काम लें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
कुम्भ राशि वालों के कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य
मई सप्ताह में स्वास्थ्य की स्थिति संतोषजनक रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. इस समय बुखार और पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. द्वादश भाव में सूर्य की स्थिति के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रहेगी. जिन लोगों को पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इस सप्ताह विशेष रूप से सिरदर्द, बुखार, लू लगना और आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. 6 मई के बाद स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है.
शुभ नंबर: 8
शुभ कलर: ग्रे
उपाय
- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- मंगलवार को गुड का दान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










