वृश्चिक राशि वालों के रिश्ते में आ सकता है टकराव, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 May 2025 7:27 AM

विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025

Scorpio Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई माह के नए सप्ताह के आरंभ होने के साथ ही वृश्चिक राशि के जीवन में अहम बदलाव होंगे. यहां हम बताने जा रहे हैं कि 4 मई से 10 मई का सप्ताह वृश्चिक राशि के लिए कैसा बीतने वाला है.

विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 4 मई से 10 मई 2025

वृश्चिक : सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि मई का नया सप्ताह हमारे लिए कैसा होगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा रहेगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या मुझे नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, आदि कई प्रकार के विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

वृश्चिक राशि के लिए यह महीना शुभ रहेगा. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, और आपके विचारों को महत्व दिया जाएगा. परिवार के साथ अधिक समय बिताएं, जिससे रिश्तों में सुधार होगा. वृहस्पति के प्रभाव से नए कार्य की शुरुआत होगी और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, लेकिन राहु के प्रभाव से सतर्क रहना आवश्यक है.

मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी वर्ग के लिए इस सप्ताह का दूसरा सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है, क्योंकि कई ग्रह आपके व्यापार में सहयोग कर रहे हैं, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा. इस सप्ताह व्यापार में निवेश करना और नए व्यापार की योजना बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, और अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे, जिससे आपकी नौकरी में स्थिति मजबूत होगी.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए मई का नया सप्ताह अत्यंत लाभकारी रहेगा. प्राइमरी स्कूल के छात्रों के लिए यह सामान्य रहेगा, जबकि उच्च शिक्षा के छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. वृहस्पति सप्तम भाव में रहकर लाभ प्रदान करेगा, और प्रतियोगिता परीक्षाओं में आप अच्छे अंक प्राप्त करेंगे. करियर में आप तरक्की करेंगे, विशेषकर जो लोग मीडिया या टेलीकॉम से जुड़े हैं, उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा. समय का सदुपयोग करें.

सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जोखिम वाले निवेश से बचें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में मई के महीने में मिश्रित स्थिति रहेगी. प्रेम संबंधों को मजबूत करेंगे. 07 मई तक प्रेम में आनंद का अनुभव होगा. दूसरे सप्ताह में प्रेमी के साथ मतभेद उत्पन्न होंगे, जिससे रिश्ते में तनाव आएगा. जिनका विवाह हाल ही में हुआ है, उन्हें अपनी पत्नी को खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए, अन्यथा समस्याएँ बढ़ सकती हैं. जो लोग अविवाहित हैं, इस महीने किसी नए दोस्ती का आरंभ होगा.

स्वास्थ्य

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. राशि के स्वामी मंगल नीच राशि में स्थित हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कड़ी धूप में बाहर जाने से बचें. सूर्य छठे भाव में है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी, लेकिन अन्य ग्रहों के साथ मिलकर स्वास्थ्य में समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं.

शुभ नंबर: 9
शुभ कलर: स्लेटी

धनु राशि वालों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि वाले संयम से काम लें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वालों के कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

उपाय

  • समय समय पर अपने आस पास के निर्धन लोगो को सहायता करे भूखे को भोजन कराएं.
  • प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करे हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola