सिंह राशि वालों के घर के माहौल में दिख सकती है उथल-पुथल, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 May 2025 7:37 AM
Leo Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025
Leo Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई माह के नए सप्ताह के आरंभ होने के साथ ही सिंह राशि के जीवन में अहम बदलाव होंगे. यहां हम बताने जा रहे हैं कि 4 मई से 10 मई का सप्ताह सिंह राशि के लिए कैसा बीतने वाला है.
Leo Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 4 मई से 10 मई 2025
सिंह : सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि मई का नया सप्ताह हमारे लिए कैसा होगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा रहेगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, आदि कई प्रकार के विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.
मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
परिवारिक जीवन
सिंह राशि के जातकों के लिए मई का नया सप्ताह मध्य तक अनुकूल रहेगा. परिवार के सदस्य आपसे खुलकर संवाद नहीं कर पाएंगे. परिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल पैदा हो सकती हैं, जिससे वाणी में कठोरता आ सकती है. इस समय परिवार में सोच-समझकर निर्णय लेना आवश्यक होगा. भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और परिवार में कोई विशेष खर्च नहीं होगा.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार में आपको संयुक्त लाभ प्राप्त होगा, लेकिन इसके लिए मेहनत करनी होगी. नए व्यापार के लिए कोई योजना नहीं है और बुध की स्थिति भी अनुकूल नहीं है. पहले से चल रहे व्यापार पर ध्यान केंद्रित करें. नौकरी करने वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा, क्योंकि अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने से मान-सम्मान प्राप्त होगा. आप अपने कार्य को आसानी से और समय से पहले पूरा करेंगे.
शिक्षा तथा करियर
छात्रों के लिए यह सप्ताह अपनी क्षमताओं को साबित करने का अवसर है. अध्ययन पर विशेष ध्यान दें, कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह अपनी प्रतिभा को निखारने का समय है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सहपाठियों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. करियर में मेहनत करें, 4 मई से करियर में उन्नति होगी.
सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वाले जोखिम वाले निवेश से बचें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन के इस सप्ताह में आप प्रेम संबंधों को बहुत अच्छे से निभाएंगे. प्रेम के स्वामी बृहस्पति दशम भाव में हैं, जिससे प्रेमी के साथ आनंदित रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा. जो लोग नए प्रेम संबंधों के लिए उत्साहित हैं, उन्हें कार्य क्षेत्र में किसी सहपाठी से प्रेम संबंध स्थापित करने का अवसर मिलेगा, और वे ऊर्जा के साथ समय बिताएंगे. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन शनि बीच-बीच में परेशान कर सकते हैं.
स्वास्थ्य
मई के सप्ताह में स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि स्वास्थ्य ठीक रहेगा. अधिक लापरवाही आपको समस्याओं में डाल सकती है. इस समय आपको संयमित रहना होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बीमारियों से आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन आप जल्दी ठीक भी हो जाएंगे.
शुभ नंबर: 6
शुभ कलर: पीला
धनु राशि वालों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वाले संयम से काम लें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
कुम्भ राशि वालों के कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
उपाय
- नदी में नारियल प्रवाहित करें.
- मस्तक पर पीला चंदन लगाएं.
- भगवान शंकर को अभिषेक करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










