मेष राशि वालों को व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा की संभावना, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 May 2025 10:51 AM
Aries Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025
Aries Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई माह के नए सप्ताह के आरंभ होने के साथ ही मेष राशि के जीवन में अहम बदलाव होंगे. यहां हम बताने जा रहे हैं कि 4 मई से 10 मई का सप्ताह मेष राशि के लिए कैसा बीतने वाला है.
Aries Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल 4 मई से 10 मई 2025
सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि मई का नया सप्ताह हमारे लिए कैसा होगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा रहेगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, आदि कई प्रकार के विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.
मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
परिवारिक जीवन
मेष राशि के जातकों के लिए मई का नया सप्ताह पारिवारिक जीवन में हलचल लाएगा. परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर विवाद उत्पन्न होगा, लेकिन वृहस्पति का बीच-बीच में सहयोग प्राप्त होगा. इस समय अपने इरादे को मजबूत बनाए रखें, विवाद से दूर रहें और परिवार के बड़े सदस्यों की बातों पर ध्यान दें, मनमानी करने से परेशानी हो सकती है. आय की स्थिति ठीक रहेगी.
व्यापार तथा नौकरी
इस सप्ताह व्यापार के लिए अनुकूल स्थिति रहेगी, क्योंकि व्यापार भाव के स्वामी शुक्र एकादश भाव में स्थित हैं. इस समय आपको सकारात्मक लाभ प्राप्त होगा. व्यापार के सिलसिले में यात्रा की संभावना है, जिसमें लाभ होगा. नए व्यापार की योजना बनाने पर औसत परिणाम मिलेंगे. नौकरीपेशा व्यक्तियों को मंगल की कृपा से अच्छा लाभ प्राप्त होगा. हालांकि, जो लोग घर से दूर रहकर काम करेंगे, विशेषकर मार्केटिंग के क्षेत्र में, उन्हें अच्छा मुनाफा होगा.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के लिए इस सप्ताह का दूसरा सप्ताह अत्यंत लाभकारी रहेगा. इस दौरान, आप समय का सदुपयोग करें और सीनियर्स का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे. कॉलेज में अध्ययन कर रहे विधार्थियों को भी अच्छा लाभ होगा. उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों को किसी महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य करने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विधार्थियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी. स्वयं पर विश्वास रखें.
सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वाले जोखिम वाले निवेश से बचें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
प्रेम जीवन
मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों में मान-सम्मान प्राप्त होगा. गलत लोगों से मित्रता करने से बचें, अन्यथा परेशानी हो सकती है. 5 मई के बाद स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, हालांकि परिवार में कभी-कभी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं.
स्वास्थ्य
मेष राशि के लिए मई का नया सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में सामान्य रहेगा, लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है. मौसमी बीमारियां परेशानी का कारण बन सकती हैं. राशि के स्वामी मंगल नीच राशि में हैं, इसलिए जिन्हें रक्त से संबंधित समस्याए हैं, उन्हें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. रक्तचाप भी समस्या उत्पन्न कर सकता है. बुखार से भी परेशानी हो सकती है, इसलिए धूप में बाहर न निकलें और खान-पान का ध्यान रखें, साथ ही अधिक पानी पिएं.
शुभ नंबर: 7
शुभ कलर: लाल
धनु राशि वालों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वाले संयम से काम लें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
कुम्भ राशि वालों के कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल
उपाय
- भगवान शंकर का पूजन करें.
- जरूरतमंद लोगो को भोजन कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










