ePaper

कुंभ राशि के जातकों को पारिवारिक संबंधों में रहना होगा सतर्क, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

Updated at : 03 May 2025 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025 in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025

Aquarius Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई माह के नए सप्ताह के आरंभ होने के साथ ही कुम्भ राशि के जीवन में अहम बदलाव होंगे. यहां हम बताने जा रहे हैं कि 4 मई से 10 मई का सप्ताह कुम्भ राशि के लिए कैसा बीतने वाला है.

विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल अप्रैल 2025

कुंभ : सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि मई का नया सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या मुझे नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, आदि कई प्रकार के विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.

परिवारिक जीवन

कुम्भ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं, जो परिवार के लिए लाभकारी है. इस समय धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें. परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाए रखें. परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में ईमानदारी से कार्य करें और समय दें, इससे आपको नुकसान नहीं होगा. यात्रा का अवसर मिलेगा, लेकिन व्यापार में विशेष लाभ की उम्मीद नहीं है. नौकरी करने वालों को इस सप्ताह कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप स्थिति को संभाल लेंगे. कार्य पर ध्यान देने पर लाभ होगा, हालांकि सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर

छात्रों के लिए यह महीना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, थोड़ी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है. जो लोग मार्केटिंग या एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा. प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्रों को मेहनत करनी होगी, क्योंकि करियर में कठिन परिश्रम आवश्यक है. छठे भाव में मंगल नीच राशि में स्थित है, जिससे करियर में उल्लेखनीय उन्नति होगी.

सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जोखिम वाले निवेश से बचें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में मई का नया सप्ताह मिश्रित रहेगा, लेकिन शुक्र की अच्छी स्थिति के कारण प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा. इस महीने आपके परिवार को आपके प्रेम संबंधों की जानकारी मिलेगी. यदि आप प्रेमी के साथ विवाह की योजना बना रहे हैं, तो 07 मई के बाद विवाह के लिए अनुकूलता बन रही है. दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा और पत्नी के साथ बाहर घूमने की योजना बनेगी, जिससे दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी.

स्वास्थ्य

मई का नया सप्ताह स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहेगा, पर स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना आवश्यक है. पेट और कमर के निचले हिस्से में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, और प्राइवेट पार्ट में भी दिक्कत आ सकती है. हालांकि, सप्ताह के तीसरे सप्ताह से स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से भी राहत मिलेगी.

शुभ नंबर: 4
शुभ कलर: संतरी

धनु राशि वालों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि वाले संयम से काम लें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वालों के कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

उपाय

  • नित्य भगवान शंकर का पूजन तथा अभिषेक करें.
  • बुधवार को संध्या काल में मंदिर में काला तील दान करें.
  • काले को भोजन कराएं.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola