ePaper

तुला राशि वालों को परिश्रम से मिलेगा फल, भटकाव से बचें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

Updated at : 03 May 2025 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025 in Hindi

Libra Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025

Libra Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई माह के नए सप्ताह के आरंभ होने के साथ ही तुला राशि के जीवन में अहम बदलाव होंगे. यहां हम बताने जा रहे हैं कि 4 मई से 10 मई का सप्ताह तुला राशि के लिए कैसा बीतने वाला है.

विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई 2025 का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

परिवारिक जीवन

मई के इस सप्ताहमें तुला राशि वालों के पारिवारिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होंगी, क्योंकि दूसरे भाव के स्वामी मंगल दशम भाव में स्थित हैं और पारिवारिक सुख के स्वामी शनि छठे भाव में राहु और शुक्र के साथ हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद उत्पन्न होंगे. इस सप्ताह आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए, पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. वृहस्पति की स्थिति अच्छी है, इसलिए परिवार के बुजुर्गों के साथ मिलकर रहें और उनकी बातों को समझें, इससे विवाद समाप्त होगा.

मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारियों के लिए मई का नया सप्ताह सामान्य रहेगा, क्योंकि व्यापार भाव में सूर्य और बुध उपस्थित हैं. पहले सप्ताह में व्यापार अच्छा चलेगा और आपको लाभ होगा. जो पहले से नुकसान हुआ है, वह पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा. 07 मई से व्यापार में मंदी आ जाएगी. ऑनलाइन व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा. नौकरी करने वालों को अपने कार्य क्षेत्र में सावधानी से काम करना होगा और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए मई का नया सप्ताह शुभ रहेगा. विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. इस समय आपको अपनी मेहनत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, चाहे आप उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हों या प्रवेश लेने की योजना बना रहे हों. 9 मई के बाद आपको सफलता प्राप्त होगी. करियर के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है, क्योंकि शनि छठे भाव में है और आपके करियर पर इसका सकारात्मक प्रभाव 8 मई के बाद दिखाई देगा.

सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जोखिम वाले निवेश से बचें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन मई के सप्ताह में तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने की संभावना है. आप आनंदपूर्वक समय बिताएंगे. जिससे प्रेमी के साथ कभी-कभी विवाद हो सकता है. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा. प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं और दोनों के बीच कलह हो सकता है.

स्वास्थ्य

मई के इस सप्ताह में स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है, क्योंकि राशि के स्वामी शुक्र शनि के साथ छठे भाव में स्थित हैं. जिन लोगों को रक्त से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी. 07 मई के बाद छाती में समस्या उत्पन्न हो सकती है. जिन व्यक्तियों को पहले से ही गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. घर से बाहर निकलते समय धूप से बचने का प्रयास करें.

शुभ नंबर: 7
शुभ कलर: केसरिया

धनु राशि वालों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि वाले संयम से काम लें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वालों के कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

उपाय

  • शुक्रवार को मंदिर में चावल दान करें.
  • सिद्धिकुंजिका का पाठ करें.
  • बजरंग बाण का पाठ करें.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola