Aaj Ka Rashifal Upay: भाग्य बढ़ाने वाले उपाय, जानें आज 24 नवंबर को मेष से लेकर मीन राशि वालों को करना होगा क्या खास काम
आज 24 नवंबर 2025 का राशिफल के अनुसार करें ये उपाय
Aaj Ka Rashifal Upay: आज 24 नवंबर को ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है कि मेष से लेकर मीन राशि तक सभी जातकों के लिए विशेष उपाय बेहद प्रभावी रहेंगे। ये सरल उपाय न सिर्फ भाग्य को मजबूत करेंगे, बल्कि कार्यों में सफलता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करेंगे। जानें आपकी राशि का आज का खास उपाय।
Aaj Ka Rashifal Upay: आज सोमवार 24 नवंबर 2025 को मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशि वालों के लिए यह दिन खास माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार मार्गशीर्ष मास में ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है कि कुछ सरल उपाय अपनाने से मनचाहा फल मिल सकता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज प्रत्येक राशि को कौन-सा उपाय करना चाहिए ताकि दिन शुभ और सफल बने.
मेष
आज भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं. इससे अटके काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
वृषभ
गृहस्थ जीवन में शांति के लिए घर में कपूर जलाना लाभकारी रहेगा. आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी.
मिथुन
आज सफेद वस्तु का दान करें. यह तनाव कम करेगा और मानसिक ऊर्जा बढ़ाएगा.
कर्क
किसी भी मंदिर में दूध से अभिषेक करें. इससे पारिवारिक संबंध मधुर होंगे और मन की उलझनें दूर होंगी.
सिंह
शाम के समय लाल फूल चढ़ाकर प्रभु सूर्य को अर्घ्य दें. इससे करियर में प्रगति और सम्मान मिलेगा.
कन्या
आज हरी मूंग का दान करना शुभ रहेगा. इससे स्वास्थ्य में सुधार और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.
ये भी पढ़ें: मूलांक अनुसार कैसा रहेगा आज 24 नवंबर 2025 का दिन, 1 से 9 मूलांक वालों में से किसे मिलेगा मौका, किसे रखना होगा संभलकर
तुला
घर में गणेश मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का 21 बार जप करें. इससे मन संतुलित रहेगा और भाग्य का साथ मिलेगा.
वृश्चिक
आज जल में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर स्नान करें. इससे नकारात्मकता दूर होगी और आकर्षण बढ़ेगा.
धनु
किसी गौशाला में गुड़ खिलाना अत्यंत शुभ होगा. इससे रुके हुए काम गति पकड़ेंगे.
मकर
आज अपने कार्यस्थल पर थोड़ी-सी हल्दी रखना शुभ है. यह तरक्की और स्थिरता लाएगा.
कुंभ
गरज-मिजाज शांत रहेगा. आज नीले कपड़े में चावल बांधकर मंदिर में अर्पित करें, इससे दिमाग साफ रहेगा और निर्णय क्षमता बढ़ेगी.
मीन
आज तुलसी के पास दीपक जलाएं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
इन छोटे-छोटे उपायों से आपका दिन अधिक शुभ, सफल और सकारात्मक बन सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










