Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 6 सितंबर 2025 का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Sep 2025 6:08 AM

विज्ञापन

आज 6 सितंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज बारह राशियों पर विशेष प्रभाव डाल रही है. कुछ को नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहना होगा। प्रेम जीवन और आर्थिक स्थिति में भी कई उतार-चढ़ाव संभव हैं. पढ़ें आज  6 सितंबर 2025 का राशिफल  ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से विस्तार में

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 6 September 2025: आज 6 सितंबर 2025 का दिन बारह राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा। कहीं रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी तो कहीं कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से कई राशि वालों के लिए शुभ समय रहेगा। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा. इनसे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बदलाव आपको चौंका सकता है. पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें और विवादों को शांत मन से सुलझाने का प्रयास करें. सेहत में हल्की गिरावट संभव है, इसलिए दिनचर्या पर ध्यान दें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज हर तरफ से खुशखबरियाँ मिलेंगी. अधूरे कार्य पूरे होंगे और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम जीवन में साथी का साथ सुकून देगा. हालांकि किसी को उधार देने से बचें. सेहत के मामूली मुद्दे परेशान कर सकते हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. कुछ मामलों में सफलता मिलेगी तो कुछ में विलंब हो सकता है. कामकाज में अचानक बदलाव आपको असहज कर सकता है. सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें. परिवार में कोई नया कार्य प्रारंभ हो सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और वरिष्ठों से बहसबाजी से बचना चाहिए. व्यापारियों को आज अच्छी डील और मुनाफे के योग हैं. प्रेम जीवन में मजबूती आएगी और आप साथी के साथ सैर-सपाटा कर सकते हैं. यह समय आपको मानसिक सुकून देगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. पारिवारिक मुद्दों को शांतिपूर्वक सुलझाने से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में खुशियां आएंगी और साथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का दिन भाग्यशाली रहेगा. रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम अनुकूल आ सकता है. हालांकि सेहत में थोड़ी गिरावट और थकान रह सकती है. पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी और बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे निर्णय न लें. धैर्य और संयम से ही स्थितियां बेहतर होंगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का दिन शुभ रहेगा. अचानक धन लाभ की संभावना है और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार हर्षित करेगा. हालांकि सेहत में गिरावट संभव है, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें.

धनु राशि

धनु राशि वालों पर आज देवी लक्ष्मी की कृपा रहेगी. अधूरे कार्य तेजी से पूरे होंगे और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे. छात्रों के लिए दिन पढ़ाई में अनुकूल रहेगा. ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी. जमीन या संपत्ति से जुड़े लोगों को लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी. निवेश से फायदा होगा और नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी और व्यापार में साझेदारी से फायदा होगा. परिवार में खुशियां आएंगी और प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी. विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पूजा-पाठ में मन लगेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा. चिंताओं से राहत मिलेगी. कार्यक्षेत्र में चुनौतियों के बावजूद आप अपने कौशल से समस्याओं को हल करेंगे. परिवार में विवाद समाप्त होंगे और शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और खानपान का ध्यान रखें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola