लखनऊ के आकाश महाराज सिंह का जलवा, चेन्नई के खिलाफ की घातक गेंदबाजी

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Akash Maharaj Singh

आकाश महराज सिंह

Akash Maharaj Singh: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में युवा गेंदबाज आकाश महराज सिंह ने अपने डेब्यू मैच में ही कहर बरपा दिया,जिसके बाद से लोग इसे सोशल मीडिया पर सर्च करने लगे.

विज्ञापन

Akash Maharaj Singh: इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए लखनऊ बनाम चेन्नई के अहम मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज आकाश महराज सिंह छाए रहे. सीजन के अपने पहले ही मैच में आकाश ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से CSK के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. मैदान पर उनका जोश और विकेट लेने के बाद का दमदार सेलिब्रेशन यह बताने के लिए काफी था कि वह किस स्तर के खिलाड़ी हैं.

2023 में धोनी की टीम से खेले

राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 35 वर्षीय लेफ्ट आर्म पेसर आकाश महाराज सिंह का क्रिकेट सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 27 और 14 लिस्ट-ए मैचों में 17 विकेट लिए है. इसके साथ ही उनके नाम सैय्यद मुश्ताक अली  ट्रॉफी में भी 20 मैचों में 22 विकेट हैं. आईपीएल में उनकी एंट्री साल 2021 में राजस्थान के साथ हुई थी, जहां अपने इकलौते मैच में उन्होंने 2 विकेट चटकाए. हालांकि, उनके करियर को असली पहचान साल 2023 में मिली, जब धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया. उन्होंने सीएसके की तरफ से 6 मैच खेले थे, जिसमें 6 विकेट चटकाए थे.  

चेन्नई के खिलाफ ढाया कहर

सीजन के पहले ही मैच में बाएं हाथ के पेसर आकाश सिंह ने चेन्नई के खिलाफ आग उगल दिया. पावर-प्ले में अपनी सटीक गेंदबाजी से आकाश ने CSKकी कमर तोड़ दी. उन्होंने इस मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल का अहम विकेट हासिल किया. टीम ने साल 2025 में 30 लाख के बेस प्राइस पर लिया था.पिछले साल 2025 में भी 3 मैचों में 4 विकेट चटकाए थे.वहीं, इस साल लखनऊ ने उन्हें रिटेन तो किया, लेकिन प्लेऑफ से बाहर होने के बाद उन्हें पहला मैच खेलने का मौका दिया. 

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola