मंडल यूनवर्सिटी में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी, जानिए अंतिम तारीख
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 16 May 2026 10:19 AM
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय
BNMU Exam Form 2026: बीएनएमयू के स्नातक छात्रों के लिए जरूरी खबर सामने आयी है. विश्वविद्यालय ने द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. निर्धारित समय के भीतर फॉर्म नहीं भरने पर छात्रों को विलंब शुल्क देना पड़ सकता है.
BNMU Exam Form 2026: पुरैनी/मधेपुरा वसीम अख्तर. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. कमला राणा साइंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अनुप्रिया राज ने विश्वविद्यालय की अधिसूचना के आधार पर जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक (4 वर्षीय CBCS डिग्री कोर्स) द्वितीय सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2025-29 के छात्र-छात्राएं UMIS पोर्टल के माध्यम से परीक्षा प्रपत्र भर सकेंगे.
बिना विलंब शुल्क के इस तारीख तक भरें फॉर्म
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 मई 2026 से 21 मई 2026 तक निर्धारित की गयी है. इस दौरान छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपना परीक्षा प्रपत्र भर सकेंगे. कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.
विलंब शुल्क के साथ भी मिलेगा मौका
जो छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें विलंब शुल्क के साथ एक और अवसर दिया जाएगा. ऐसे छात्र 22 मई 2026 से 23 मई 2026 तक अतिरिक्त शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र भर सकेंगे. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अंतिम समय में सर्वर या तकनीकी समस्या से बचने के लिए छात्र पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
कला, विज्ञान और वाणिज्य के छात्रों के लिए अहम सूचना
यह अधिसूचना कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के सभी छात्र-छात्राओं के लिए जारी की गयी है. परीक्षा प्रपत्र भरने की पूरी प्रक्रिया UMIS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी. ऐसे में छात्रों को अपने लॉगिन विवरण और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गयी है.
छात्रों से समय पर आवेदन करने की अपील
प्राचार्या प्रो. अनुप्रिया राज ने सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने की अपील की है. उन्होंने कहा कि समय रहते आवेदन करने से अतिरिक्त शुल्क और अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सकता है.
Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए कब तक मॉनसून की होगी एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










