Aaj Ka Rashifal 15 June 2025: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jun 2025 4:45 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 15 June 2025

Aaj Ka Rashifal 15 June 2025: आज तारीख है 15 जून 2025 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 15 June 2025  : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष
आज गृहस्थ जीवन में सुख-शांति और संतोष बना रहेगा. पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम की सराहना होगी, जिससे प्रमोशन या इनाम मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से लाभ मिलेगा. व्यवसाय में साझेदारों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा. नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: श्वेत

वृषभ
मित्रों के साथ यात्रा या पिकनिक की योजना बन सकती है जिससे मन खुश रहेगा. दिन का पहला भाग आनंददायक रहेगा लेकिन दोपहर के बाद मन भावुक और अशांत हो सकता है. ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. सामाजिक और पारिवारिक संबंध अच्छे बने रहेंगे.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: हल्का नीला

मिथुन
कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. प्रयासों की प्रशंसा होगी और मायके से शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार में प्रेम और सौहार्द रहेगा. हालांकि प्रतिस्पर्धा से सतर्क रहें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. नई योजनाएं शुरू करने का दिन उत्तम है. आर्थिक रूप से लाभ की संभावना है.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा

कर्क
आज आपकी तार्किक सोच और बातचीत का अंदाज़ लोगों को प्रभावित करेगा. इससे सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा. व्यापारिक साझेदारों से लाभ मिलेगा. हालांकि, पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, खानपान में सावधानी रखें. नए दोस्त बन सकते हैं और सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: उजला

सिंह
परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा. मानसिक प्रसन्नता और उत्साह कार्यक्षमता बढ़ाएंगे. व्यवसाय में लाभ और आर्थिक मजबूती के संकेत हैं. प्रियजनों से मिलना सुखद रहेगा. सामाजिक गतिविधियों से लोकप्रियता में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा

कन्या
भाग्य आपका साथ देगा और सम्मान में वृद्धि होगी. मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन दोपहर बाद मन कुछ अशांत हो सकता है. योग और ध्यान करें. पारिवारिक तनाव संभव है, लेकिन संयम से निपटें. शारीरिक रूप से स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: भूरा

तुला
विवाहिक जीवन में सुखद अनुभव रहेगा. लंबे समय के निवेश के लिए उपयुक्त दिन है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. नई योजनाएं विचार में आएंगी. परिवार का सहयोग मिलेगा और मन सकारात्मक रहेगा.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद

वृश्चिक
धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में भागीदारी के संकेत हैं. परिजन व मित्रों से प्रसन्नता मिलेगी. अचानक मेहमान आ सकते हैं, लेकिन आप संतुलन बनाए रखेंगे. पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और विवादों से बचें.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हल्का पीला

धनु
धन आगमन बना रहेगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे. उधार देने से बचें. कार्यस्थल पर चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी. सकारात्मक सोच बनाए रखें और तनाव से दूर रहें.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद

मकर
यात्रा सुखद रहेगी और जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे. विदेशी संपर्क से लाभ मिल सकता है. जोखिम लेने से बचें और क्रोध में निर्णय न लें. कार्यस्थल पर विनम्रता बनाए रखें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: हरा

कुंभ
आपका झुकाव रुचिकर कार्यों की ओर रहेगा. नई चीजें सीखने और दक्षता बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी. सामाजिक गतिविधियों से लाभ होगा और ऊर्जा में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: काला

मीन
प्रभावशाली संवाद शैली से नए संपर्क बनेंगे. पारिवारिक सुख और सामंजस्य बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ के संकेत हैं. स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए ध्यान लाभकारी रहेगा.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola