Aaj Ka Rashifal,28 नवंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Nov 2023 6:35 AM
Aaj Ka Rashifal, 28 नवंबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
Aaj Ka Rashifal,28 नवंबर 2023: आज तारीख है 28 नवंबर 2023 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर जाने के योग बन सकते हैं. इस विषय पर बड़ो के परामर्श को ध्यान से सुने जो भविष्य में आपके काम आएगा.रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. नया कार्य करने करने की योजना बनेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.
लकी नंबर – 6
लकी कलर -श्वेत
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अपने शिक्षक से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी. माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा. जॉब में काम के बोझ से आराम मिलेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. कुछ अनहोनी की आशंका रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बढ़ेगा.
लकी नंबर-9
लकी कलर –स्लेटी
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी भी ऐसी चीज़ में निवेश करने से बचे जिसमे जोखिम ज्यादा हो अन्यथा बाद में आपको ही पछतावा होगा. कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.दूसरों से अपेक्षा न करें. कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर करें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. आय में निश्चितता रहेगी. जोखिम न लें. पुरानी व्याधि उठ सकती है. शोक समाचार मिल सकता है.
लकी नंबर-7
लकी कलर-केसरी
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपनों से बड़ो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा और आज के दिन आपके साथ कुछ अच्छा घटेगा जिस कारण मन आनंदित रहेगा.भूमि, भवन, दुकान व शोरूम आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. यश प्राप्ति के योग हैं. सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा. लाभ होगा.
लकी नंबर -5
लकी कलर-नीला
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके दुश्मन छिपकर आपका नुकसान करने की चेष्टा करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे. आपका स्वभाव सभी के साथ अच्छा होने के कारण समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी.भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. आय में वृद्धि होगी. कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. प्रमोशन व इनाम आदि मिलने की संभावना है. यात्रा मनोरंजक रहेगी.
लकी नंबर -6
लकी कलर –पीला
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यदि आप सिंगल हैं और किसी अच्छे जीवनसाथी की खोज में हैं तो शायद आज आपकी खोज पर विराम लग जाए क्योंकि आज आपकी किसी के साथ बातचीत शुरू होने की प्रबल संभावना है.नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. सही बात का भी विरोध हो सकता है, धैर्य रखें. स्थिति अनुकूल होगी. शारीरिक कष्ट संभव है. स्वास्थ्य को अनदेखा न करें. प्रसन्नता बनी रहेगी.
लकी नंबर -3
लकी कलर – गुलाबी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी नई कंपनी में काम करना शुरू किया हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा हैं. आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग भी.स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. धैर्य रखें. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा.
लकी नंबर- 1
लकी कलर-भूरा
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा. राजनीति के क्षेत्र में उन्नति होगी और व्यापार में भी लाभ मिलेगा. छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है.पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. संतान पक्ष की चिंता रहेगी. अज्ञात भय सताएगा. व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.
लकी नंबर-8
लकी कलर-ग्रे
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सभी मिलकर किसी कार्य को करने का विचार करेंगे. घर में भी धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत है.विवाद को बढ़ावा न दें. राजभय बना रहेगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. दूसरों के कार्य में दखल न दें.
लकी नंबर -6
लकी कलर-मैरून
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
शरीर में ढीलापन रहेगा और किसी काम में मन नहीं लगेगा. दिन में सुस्ती छाई रहेगी लेकिन दोपहर में किसी काम को लेकर बाहर जाना होगा.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. काफी समय से अटके काम पूर्ण होने के योग हैं. मित्रों तथा परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है.
लकी नंबर – 7
लकी कलर -आसमानी
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
काम में स्थिरता आएगी और आय में वृद्धि होगी. आपके जूनियर आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे और आप भी उनसे प्रसन्न दिखाई देंगे.अधिक धनलाभ के योग बनते हैं. प्रमाद न कर प्रयास करें. नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. भाग्य का साथ बना रहेगा. तीर्थयात्रा की योजना सफल रहेगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी.
लकी नंबर-4
लकी कलर-संतरी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी रिश्तेदार के साथ आपकी अनबन हो सकती हैं और उनकी कही कोई बात आपको चुभेगी. परिवार में इसको लेकर विचार-विमर्श हो सकता हैं लेकिन आप संयम से काम ले.घर में अतिथियों का आगमन होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे. मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा.
लकी नंबर– 2
लकी कलर -हरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










