Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 28 नवंबर 2023 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Nov 2023 6:23 AM
Aaj Ka Rashifal, 28 november 2023: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि तक का दैनिक राशिफल
जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि तक का दैनिक राशिफल
धनु राशि : व्यावसायिक सन्दर्भ में आज आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर कुछ जोखिम लेने की सकते हैं. हालाँकि, आपके लिए अपनी इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना उत्तम रहेगा, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है. उत्तरार्ध में आपको राहत मिलेगी. नए संपर्क स्थापित होंगे जो मददगार होंगे. आपको समय-समय पर शुभचिंतकों की मदद मिलेगी और इससे आपको कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी. व्यवसायी साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. घरेलू जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा और परिवार में कोई उत्सव भी संपन्न हो सकता है.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
मकर राशि : आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा. किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं. इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है. आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है. माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद कर सकता है. आपको किसी काम में पड़ोसियां का भी सहयोग मिल सकता है. बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं. आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए. तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
कुम्भ राशि : आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे. मनोरंजन और एशो-आराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें. पत्नी की भावनाओं को समझेंगे. माता-पिता की सेहत की चिंता हो सकती है. समाज में जान-पहचान बढ़ेगी. सेहत की चिंता हो सकती है. कोर्ट कचहरी के मामले में धैर्य बनाए रखें. आज आपको शारीरिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है लेकिन फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8
मीन राशि : आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही. कामकाज से आपको पैसा मिलेगा. मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं. इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं. आप कागजी काम निपटाने पर भी ध्यान दें. कुछ कागज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं या हो सकते हैं. घूमने फिरने के लिए भी समय अच्छा रहेगा.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










