Aaj Ka Rashifal 16 July 2024: आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 16 Jul 2024 6:09 AM

विज्ञापन

आज का राशिफल 16 जुलाई 2024

Aaj Ka Rashifal 16 July 2024: आज तारीख है 16 जुलाई 2024 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 16 July 2024 मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा.परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं. समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें,तो आपके लिए शुभ रहेगा. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिलेगा.व्यापार -व्यवसाय ठीक चलेगा.पुराने विवाद सुलझ सकते हैं.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.आय के अच्छे योग बन रहे हैं. पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे. कार्यस्थल पर वाद विवाद के योग बन रहे हैं इसलिए सावधानी बरतें. भाग्योदय संभव है. जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें.सफलता जरूर मिलेगी.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: ब्लू

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है.अनावश्यक भाग दौड़ बनी रहेगी . मन चिंतित रहेगा. राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं. वित्तीय निर्णय लेते समय अपने खर्चों का ध्यान रखें. मेडिटेशन करना लाभप्रद रहेगा . अनावश्यक विवादों में बोलने से बचे,वरना नुकसान हो सकता है.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है. नौकरी पेशा जातकों का स्थानांतरण संभव है. व्यापार में तरक्की के योग हैं. आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है. विरोधी बढ़ेंगे . रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. सुख-सुविधा पर खर्च होगा. मानसिक शांति के लिए गणपती जी की आराधना करें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि : आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा. अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें.आज आपके सारे मनोरथ पूरे होंगे.किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा. आय के उत्तम योग हैं . रुके हुए कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी

कन्या राशि : आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है. नौकरी व्यवसाय में परिवर्तन करने के लिए यह समय उचित नहीं है . कुछ दिन और इंतजार करना बेहतर होगा.आय मध्यम रहेगा . घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं. बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें.मन को धार्मिक बनाने के लिए कुछ योग जप का साधन करें लाभ होगा .
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: आसमानी

Also Read: Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन कब है? दिन में साढ़ें तीन घंटे तक रहेगा भद्रा का साया, जानें ज्योतिषाचार्य से सबकुछ

तुला राशि : आज आपके कार्य स्थल पर जिम्मेवारी बढ़ेगी .व्यवसाय को अपने लक्ष्य तक पहुचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं . मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे. सामाजिक दायरा बढ़ेगा .मन को शांत और पवित्र रखने के लिए भगवान की भक्ति करें .
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: काला

Also Read:

वृश्चिक राशि : आज आप अपने जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं. धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी. कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे. मां लक्ष्मी की कृपा के लिए सुबह शाम लक्ष्मी जी की आरती करें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा.स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं.मित्रों का सहयोग मिलेगा. रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे और रुकावट दूर होगी. मन प्रसन्न रहेगा. बाधाएं दूर होंगी. भगवान की कृपा पाने के लिए सुबह शाम पूजा पाठ किया करें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी

मकर राशि : आज कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. आमदनी अच्छी रहने के कारण मन प्रसन्न रहेगा .रुके हुए कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और काफी हद तक उसमें सफल भी होंगे. भगवान पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा.अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: ब्लू

कुम्भ राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा.मानसिक संतुष्टि बनी रहेगी. शत्रु परास्त होंगे.नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं.घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बन रहे हैं .माता-पिता को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है. जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे.
शुभ अंक:5
शुभ रंग : पीला

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा.आज आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित हो सकता है . मीन राशि वाले जातकों के विवाह और संतान के योग बन रहे हैं . घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं.तीर्थ यात्रा संभव है .लक्ष्मी जी की उपासना करें लाभ होगा .
शुभ अंक: 9
शुभ रंग:लाल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola