कर्क साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून तक: आने वाले हफ्ते में आप अपने कारोबार का विस्तार करने में सफल रहेंगे

Updated:
विज्ञापन

कर्क साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून 2026

Kark Saptahik Rashifal: क्या इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में खुशियां बढ़ेंगी? स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या तनाव परेशान करेगा? करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या चुनौतियां आएंगी? जानें मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Kark Saptahik Rashifal, कर्क राशि: यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के ग्यारहवें, बारहवें, प्रथम और दूसरे भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहकर आय में वृद्धि करेंगे. जब चंद्रमा आपकी राशि यानी प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे, तो वहां पहले से मौजूद शुक्र और देवगुरु बृहस्पति के साथ उनकी युति होगी, जो आपके आकर्षण और सम्मान को बहुत बढ़ाएगी. बारहवें भाव में सूर्य-बुध की उपस्थिति से खर्च बढ़ेंगे.

विज्ञापन

करियर-बिजनेस: यह सप्ताह आपके करियर और व्यापार को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा. आपकी राशि में शुक्र और गुरु की युति नौकरीपेशा जातकों को बड़ी अथॉरिटी और नया पद दिलाएगी. बिजनेस के क्षेत्र में आपको इस सप्ताह बंपर मुनाफा होगा और आप अपने कारोबार का विस्तार करने में सफल रहेंगे. विदेशी स्रोतों या ऑनलाइन माध्यमों से जुड़े व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होगा.

रिलेशनशिप: यह सप्ताह पारिवारिक जीवन में खुशियों की बौछार लेकर आएगा. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सभी सदस्य आपके निर्णयों का समर्थन करेंगे. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहद मधुर होंगे. जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई पुराना वैचारिक मतभेद इस सप्ताह पूरी तरह समाप्त होगा.

लव लाइफ: यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आपके रिश्ते में भरपूर रोमांस, नजदीकियां और मिठास घुलेगी. पार्टनर आपकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखेगा. प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए परिवार की मंजूरी मिलने के प्रबल योग इस सप्ताह बने हुए हैं.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपकी सेहत बहुत ही उत्तम और मजबूत बनी रहेगी. आप खुद को मानसिक रूप से बहुत शांत और शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे. पुरानी किसी शारीरिक परेशानी से इस सप्ताह आपको पूरी तरह निजात मिलेगी.

सावधानी: इस सप्ताह अत्यधिक उत्साह में आकर किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.

उपाय: इस सप्ताह सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.

ये भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन राशि तक किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किसे बरतनी होगी सावधानी? यहां से जाने 14 से 20 जून का साप्ताहिक राशिफल

शुभ कलर: सिल्वर
शुभ अंक: 2

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola