रक्षाबंधन से पहले 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी, बिजनेस और पैसों के मामले में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
रक्षाबंधन से पहले 3 राशियों के आएंगे अच्छे दिन
रक्षा बंधन यानी 28 अगस्त 2026 से पहले मेष, सिंह और धनु राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और पारिवारिक सुख से जुड़े संकेत.
Raksha Bandhan before Rashifal: आने वाले शुक्रवार यानी 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और सावन पूर्णिमा पर शिव आराधना, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और जरूरतमंदों को दान करना विशेष शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन की गई पूजा-अर्चना से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर भी पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा बता रहे हैं वे 3 राशियों के बारे में, जिन्हें लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए रक्षा बंधन से पहले का समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मेहनत का उचित परिणाम मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और भाई-बहन का सहयोग भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन के दिन झारखंड-बिहार में क्या है राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त? ज्योतिषाचार्य से जानें
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ पाने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना हो सकती है. आय के नए स्रोत बनने के अवसर मिल सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों को किसी महत्वपूर्ण सौदे से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. सावन पूर्णिमा पर भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक पूजा करना आपके लिए विशेष फलदायी माना जा सकता है.
ये भी पढ़ें: भाई को राखी बांधते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा शुभ फल
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए भी रक्षा बंधन से पहले शुभ समय शुरू हो सकता है. आर्थिक मामलों में राहत मिलने और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. नई जिम्मेदारियां आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती हैं. परिवार में भाई-बहन के साथ प्रेम और सहयोग बढ़ेगा. इस दौरान जरूरतमंदों की मदद और दान-पुण्य करना शुभ माना जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए