भाई को राखी बांधते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा शुभ फल

Updated:
विज्ञापन

भाई को राखी बांधते हुए बहन की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते का खास प्रतीक है. इस लेख में जानें राखी बांधते समय किन 4 गलतियों से बचना चाहिए ताकि पर्व का शुभ फल प्राप्त हो.

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षा बंधन पर राखी बांधते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए. मान्यता है कि शुभ समय और सही विधि से राखी बांधने से शुभ फल की प्राप्ती होती है. ऐसे में आइए जानते हैं राखी बांधते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन-सी गलतियों से बचना चाहिए.

विज्ञापन
भाई को राखी बांधते हुए बहन की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
भाई को राखी बांधते हुए बहन की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

राखी बांधते समय क्या न करें?

भद्रा काल में न बांधें राखी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ होता है. इसलिए भद्रा समाप्त होने के बाद ही शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधनी चाहिए.

काले कपड़े पहनने से बचें

रक्षा बंधन पर भाई-बहन दोनों को काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. काले रंग को शुभ कार्यों के लिए उचित नहीं माना जाता है.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भाई को तिलक कैसे लगाएं? जानें सही विधि, दिशा और धार्मिक मान्यता

खंडित चावल का इस्तेमाल न करें

राखी बांधने के दौरान भाई के माथे पर तिलक लगाने के बाद अक्षत चढ़ाए जाते हैं. इसके लिए हमेशा साबुत चावल का ही इस्तेमाल करना चाहिए. धार्मिक कार्यों में टूटे हुए चावल प्रयोग शुभ नहीं माना जाता है.

टूटी हुई राखी न बांधें

राखी खरीदते समय ध्यान रखें कि वह कहीं से टूटी या खराब न हो. साथ ही, राखी पर किसी तरह का अशुभ या अनुचित प्रतीक बना हुआ नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त: बिहार-झारखंड के लिए जानें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola