कन्या साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून तक: आने वाले हफ्ते में परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको सफलता दिलाएगा

Updated:
विज्ञापन
Kanya Saptahik Rashifal 14 to 20 June 2026

कन्या साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून तक

Kanya Saptahik Rashifal 14 to 20 June 2026: क्या इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में समझ और भरोसा बढ़ेगा? क्या आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा या छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं? और क्या करियर में लाभ के योग बनेंगे? जानें कन्या राशि का पूरा साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Kanya Saptahik Rashifal, कन्या राशि: यह सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलताएं लेकर आ रहा है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के नौवें, दसवें, ग्यारहवें और बारहवें भाव में संचरण करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा नौवें भाव में रहकर भाग्य का पूरा साथ दिलाएंगे. जब चंद्रमा आपके दसवें भाव में सूर्य और बुध से मिलेंगे, तो करियर में बड़ा उछाल आएगा. इसके बाद ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का मिलन शुक्र और गुरु से होगा, जो आपको बंपर धन लाभ और आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा.

करियर-बिजनेस: यह सप्ताह आपके करियर और व्यापार के लिए मील का पत्थर साबित होगा. दसवें भाव में सूर्य और बुध की बुधादित्य युति कोडिंग, डिजिटल मीडिया, बैंकिंग और व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील या मनचाही नौकरी का अवसर दिलाएगी. बिजनेस का विस्तार करने के लिए किया गया प्रयास इस सप्ताह पूरी तरह सफल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

रिलेशनशिप: यह सप्ताह पारिवारिक और सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा. परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको हर कार्य में सफलता दिलाएगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहद मजबूत और सहयोगात्मक रहेंगे, जिससे घर का माहौल बहुत आनंदमय और सकारात्मक बना रहेगा.

लव लाइफ: यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए बहुत ही खुशनुमा और रोमांटिक रहेगा. ग्यारहवें भाव में शुक्र और गुरु का गोचर आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ाएगा. सिंगल जातकों के जीवन में किसी पुराने मित्र के प्रति प्रेम की भावनाएं जागेंगी. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा.

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा. आप शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही थी, तो उसमें इस सप्ताह बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

सावधानी: इस सप्ताह आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें, अन्यथा हाथ में आया अवसर निकल जाएगा.

उपाय: इस सप्ताह बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं और अनाथालय में कुछ दान करें.

ये भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन राशि तक किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किसे बरतनी होगी सावधानी? यहां से जाने 14 से 20 जून का साप्ताहिक राशिफल

शुभ कलर: हल्का हरा
शुभ अंक: 7

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola