Bihar TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार शिक्षक बहाली: प्लस-टू में 16 हजार से ज्यादा सीटें, देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
बीपीएससी TRE 4 वैकेंसी डिटेल जारी

बीपीएससी TRE 4 वैकेंसी डिटेल जारी

Bihar TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार में टीआरई-4 के तहत 32388 शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है. इस बार पहली बार जिलेवार शिक्षक कमी का आकलन कर बीपीएससी को रिक्तियां भेजी गई हैं. प्लस-टू स्कूलों में सबसे ज्यादा और प्राथमिक विद्यालयों में सबसे कम नियुक्तियां होंगी.

विज्ञापन

Bihar TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार में टीआरई-4 के तहत 32388 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है. शिक्षा विभाग ने सभी रिक्त पदों का प्रस्ताव बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेज दिया है. इस बार सबसे ज्यादा 16100 शिक्षकों की भर्ती प्लस-टू विद्यालयों के लिए होगी. सबसे कम 3847 पद प्राथमिक विद्यालयों के लिए तय किए गए हैं.

पहली बार जिलेवार कमी का आकलन कर भेजी गई रिक्तियां

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि इस बार पहली बार सभी जिलों में शिक्षकों की वास्तविक कमी का आकलन कराया गया. इसी रिपोर्ट के आधार पर जिलेवार और पदवार रिक्तियों का ब्योरा तैयार कर बीपीएससी को भेजा गया है. इससे जिन जिलों में जरूरत ज्यादा है, वहां उसी हिसाब से भर्ती होगी.

साइंस के शिक्षकों की सबसे ज्यादा जरूरत

आकलन में सामने आया कि प्लस-टू विद्यालयों में शिक्षकों की सबसे ज्यादा कमी है. खासकर साइंस स्ट्रीम के शिक्षकों की जरूरत अधिक पाई गई. इसी वजह से बीपीएससी को भेजी गई अधियाचना में विषयवार रिक्तियों का भी अलग-अलग उल्लेख किया गया है.

प्राथमिक विद्यालयों के लिए सबसे कम 3847 पद

टीआरई-4 में सबसे कम भर्ती प्राथमिक विद्यालयों के लिए होगी. शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों में 3847 शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा है. विभाग का कहना है कि अन्य स्तरों की तुलना में यहां रिक्तियां कम मिली हैं.

इन जिलों में एक हजार से ज्यादा शिक्षकों की होगी बहाली

शिक्षा विभाग के सर्वे में पता चला कि पूर्णिया, जमुई और अररिया में स्वीकृत पदों की तुलना में शिक्षकों की भारी कमी है. इन तीनों जिलों में एक-एक हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी ताकि स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो.

मध्य और माध्यमिक विद्यालयों के लिए भी बड़ी भर्ती

टीआरई-4 में प्लस-टू विद्यालयों के बाद सबसे ज्यादा 8563 शिक्षकों की भर्ती मध्य विद्यालयों के लिए होगी. इसके अलावा माध्यमिक विद्यालयों के लिए 3877 शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव भी बीपीएससी को भेजा गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दूसरे विभागों के स्कूलों को भी मिलेंगे शिक्षक

नई नियुक्तियां पूरी होने से पहले शिक्षा विभाग जरूरत के अनुसार अन्य विभागों के स्कूलों में भी प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक भेजेगा. इनमें अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत संचालित विद्यालय शामिल हैं. विभाग का मानना है कि नई भर्ती के बाद पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में लगातार तीन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट


विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन