वृषभ साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून तक: आने वाले हफ्ते में पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत शानदार रहेगी

Updated:
विज्ञापन

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून तक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vrishabh Saptahik Rashifal 14 to 20 June: क्या इस सप्ताह मेष राशि वालों की लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? स्वास्थ्य में सुधार होगा या थकान बढ़ सकती है? करियर में नए अवसर मिलेंगे या चुनौतियां सामने आएंगी? पढ़ें इस सप्ताह का मेष साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Vrishabh Saptahik Rashifal, वृषभ राशि: यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम, दूसरे, तीसरे और चौथे भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव में रहेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. जब चंद्रमा दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, तो वहां सूर्य और बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग का हिस्सा बनेंगे, जिससे धन लाभ होगा. इसके बाद तीसरे भाव में चंद्रमा का मिलन शुक्र और गुरु से होगा, जो आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएगा.

विज्ञापन

करियर-बिजनेस: यह सप्ताह आपके बिजनेस और नौकरी के लिए बेहतरीन साबित होगा. सूर्य देव का राशि परिवर्तन कर आपके दूसरे भाव में बुध के साथ बुधादित्य योग बनाना आपके व्यापार में फंसा हुआ धन वापस दिलाएगा. नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं. अगर आप नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे उत्तम और मुनाफे वाला रहेगा.

रिलेशनशिप: यह सप्ताह पारिवारिक दृष्टिकोण से बहुत आनंदमय रहेगा. तीसरे भाव में गुरु और शुक्र की उपस्थिति आपके सामाजिक और पारिवारिक दायरे को बढ़ाएगी. परिवार के सदस्यों के बीच एकजुटता दिखेगी और किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी. जीवनसाथी का हर मोड़ पर आपको पूरा भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा.

लव लाइफ: यह सप्ताह लव लाइफ और रोमांस के मामले में नए रंग लेकर आएगा. पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत शानदार रहेगी, जिससे पुराना मनमुटाव दूर होगा. आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे. सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत होने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर बहुत अच्छा बना रहेगा. आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, बदलते मौसम के कारण खान-पान पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी होगा ताकि पेट की कोई समस्या परेशान न करे.

सावधानी: इस सप्ताह किसी को भी बड़ी धनराशि उधार देने से बचें और जल्दबाजी में फैसले न लें.

उपाय: इस सप्ताह शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद बर्फी का भोग लगाएं.

ये भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन राशि तक किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किसे बरतनी होगी सावधानी? यहां से जाने 14 से 20 जून का साप्ताहिक राशिफल

शुभ कलर: सफेद
शुभ अंक: 6

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola