Aaj Ka Rashifal 13 July 2024: आज का दिन इन राशि वालों को देगा भारी टेंशन, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Jul 2024 6:21 AM

विज्ञापन

आज का राशिफल 13 जुलाई 2024

Aaj Ka Rashifal 13 July 2024: आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है. आज आपको किन जगहों पर सचेत रहना होगा. यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 13 July 2024 मेष राशि- आज आप किसी अंजान व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं .इसलिए थोड़ी समझदारी से काम लें .आज किसी के बहकावे में आने से बचें ,अन्यथा आप खुद का ही नुकसान कर लेंगे.जीवन साथी के साथ चीजें पुन: सुनियोजित रुप से आगे बढ़ सकती हैं. आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि – आज के दिन आप कुछ चीजों को लेकर अधिक सोच विचार कर सकते हैं.आज आपको कार्यक्षेत्र में बदलावों से बचना होगा. आज जितना संभव हो सके अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें. अन्यथा बाहरी लोग इस का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं.मन में कई बातें हो सकती हैं, लेकिन जितना धैर्य बनाए रखेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा.
शुभ अंक:2
शुभ रंग:नीला

मिथुन राशि – आज आप यात्रा पर जा सकते हैं. आज के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ चिंतित रह सकते हैं. मानसिक तनाव और बेचैनी को स्वयं पर हावी नहीं होने दें. शांति ओर धैर्य से काम करने पर ही इस समय आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे.
शुभ अंक:3
शुभ रंग:नीला

कर्क राशि – आज का दिन यदि आप किसी खेल कूद इत्यादि में भाग लेते हैं तो सावधानी पूर्वक आगे बढ़े.क्योंकि अग्नि या तेज धारदार चीजों से आज आपको चोट लग सकती है.अपनों के प्रति चिंता रह सकती है.आपको अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है.आज यात्रा करते समय सावधान रहना होगा.आज आपको रक्त विकार,मोटापा,मधुमेह की शिकायत परेशान कर सकती है.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग:सफ़ेद

सिंह राशि – आज के दिन आप ध्यान रखें कि व्यापार में भाई-भतीजावाद से बचे रहें.आप इस दौरान अपने सभी भेद दूसरों के आगे न खोलें.नौकरी में काम के सिलसिले में कुछ यात्राओं का योग बन रहा है. किसी पार्टी या फंग्शन में शामिल हो सकते हैं .इससे आपके नए संपर्क बनेंगे.जो आने वाले समय में आपको लाभ देंगे.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी

कन्या राशि – आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है,इसके साथ ही भागदौड़ की अधिकता रहेगी.सोच समझ कर धीरे-धीरे आगे बढ़ें .इस समय किसी जोखिम भरे निवेश से भी बचना ही उचित होगा. शेयर मार्किट, आयात निर्यात से जुड़े कामों में पूरी तरह से सजग होकर काम करने की जरुरत है .
शुभ अंक:6
शुभ रंग:नीला

तुला राशि – आज आपको संपत्ति इत्यादि का लाभ मिल सकता है. नए वाहन की प्राप्ति का भी योग बनता दिख रहा है.खर्च तो रहेंगे लेकिन लाभ के अवसर थोड़े बेहतर रहेंगे.आय के अतिरिक्त स्त्रोत द्वारा कुछ राहत मिल सकती है. जीवन साथी की ओर से कुछ सहायता मिल सकती है. इस समय कुछ चीजों पर सेविंग के लिए भी काम कर सकते हैं.
शुभ अंक:7
शुभ रंग: सफ़ेद

Also Read: Saptahik Rashifal 14 to 20 July 2024: इस सप्ताह इन 5 राशि वालों का शुरू होंगे अच्छे दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का वीकली राशिफल

वृश्चिक राशि – आज के दिन आप कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.इसके साथ साथ कुछ व्यर्थ के व्यय भी आप कर सकते हैं. इन सभी के कारण आपके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है. स्वास्थ्य से जुड़े मसलों पर भी धन व्यय होगा.कुछ धन शेयर मार्किट में निवेश पर भी लग सकता है.काम के द्वारा लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं.कुछ अप्रत्याशित लाभ द्वारा हैरानी भी होगी.
शुभ अंक:4
शुभ रंग:गुलाबी

धनु राशि – आज के दिन आपको आर्थिक क्षेत्र में संतुलन बनाने के लिए साथी के सहयोग की आवश्यकता भी पड़ सकती है. आपको मुनाफा होगा जिसे आप अपने किसी प्रियजन पर खर्च कर सकते हैं. इस समय पर कानूनी मसलों और यात्राओं पर भी खर्च हो सकता है .साझेदारी से जुड़े काम आपको लाभ देंगे.
शुभ अंक:8 शुभ रंग:गुलाबी

मकर राशि- आज के दिन आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी. नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने प्रमोशन के लिए अपने बॉस से बातचीत करनी होगी. आपने यदि किसी से धन उधार लिया था,तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं.आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा.
शुभ अंक:9
शुभ रंग:पीला

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए कामकाज को लेकर आगे बढ़ने का होगा.नई योजनाओं पर अब काम किया जा सकता है.पार्टनरशिप में काम कर सकते हैं.इससे आपको लाभ मिलने की उम्मीद है.धन से जुड़े लेन देन पर ध्यान बनाए रखना चाहिए. कुछ नए सौदों पर काम शुरु कर सकते हैं. प्रतिस्पर्धाओं में लाभ तभी पा सकते हैं जब धैर्य से आगे बढ़ते हैं.
शुभ अंक:2
शुभ रंग:नीला

मीन राशि – आज के दिन आपको धन से जुड़े लेन देन पर ध्यान बनाए रखना चाहिए.कुछ नए सौदों पर काम शुरु होगा.अपने प्रतिस्पर्धाओं में लाभ तभी पा सकते हैं जब धैर्य से आगे बढ़ते हैं.लाभ के नए अवसर सामने आएंगे.सांस से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग:पीताम्बरी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola