ePaper

दीदी किचेन में प्रतिदिन 150 से अधिक लोग कर रहे हैं भोजन

Updated at : 11 Jun 2020 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
दीदी किचेन में प्रतिदिन 150 से अधिक लोग कर रहे हैं भोजन

सिल्ली थाना क्षेत्र के राहे प्रखंड के बनसिया गांव में सामाजिक संस्था झारखंड महिला समिति के संगठित दल के प्रमुख अनुराधा देवी, सुशीला देवी, सीमा देवी, हेमा देवी, शारदा देवी, रेणु देवी संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री दाल भात योजना के तहत संचालित किचेन दीदी में प्रतिदिन 150 से अधिक लोगों को भोजन करा रही हैं.

विज्ञापन

रांची : सिल्ली थाना क्षेत्र के राहे प्रखंड के बनसिया गांव में सामाजिक संस्था झारखंड महिला समिति के संगठित दल के प्रमुख अनुराधा देवी, सुशीला देवी, सीमा देवी, हेमा देवी, शारदा देवी, रेणु देवी संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री दाल भात योजना के तहत संचालित किचेन दीदी में प्रतिदिन 150 से अधिक लोगों को भोजन करा रही हैं.

वे लॉकडाउन में अप्रैल से गांव के साहू टोली में लोगों को भोजन करा रही हैं. गरीब व जरूरतमंद कतारबद्ध होकर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए भोजन करते हैं. यहां मास्क, डिटाॅल साबुन, व सैनिटाइजर का उपयोग रोजाना किया जा रहा है.

बनसिया पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, वार्ड सदस्य देवा नंद गौंझू, पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी, ग्राम प्रधान कार्तिक सिंह मुंडा व गाव के युवा सक्रिय हैं. महिलाओं ने मुख्यमंत्री दाल भात योजना चलाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन की तारीफ की.

Posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola