‘सेव दि चिल्ड्रेन’ की सीईओ विदिशा पिल्लई ने कहा, बजट में बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2019 5:46 PM
रांची : आज वर्ष 2019 के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने देश का अंतरिम बजट पेश किया. इस बजट में ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण के लिए कई घोषणाएं की गयीं है, लेकिन बच्चों के लिए खासकर उनकी सुरक्षा के लिए इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किया है, जो निराशा पैदा करता है. उक्त बातें […]
रांची : आज वर्ष 2019 के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने देश का अंतरिम बजट पेश किया. इस बजट में ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण के लिए कई घोषणाएं की गयीं है, लेकिन बच्चों के लिए खासकर उनकी सुरक्षा के लिए इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किया है, जो निराशा पैदा करता है. उक्त बातें ‘सेव दि चिल्ड्रेन’ संस्था की सीईओ विदिशा पिल्लई ने बजट के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कही.
विदिशा ने कहा कि बच्चों के भविष्य को तभी मजबूत बनाया जा सकता है जब सभी वर्गों और समुदायों तक शिक्षा की पहुंच हो, जो पोषित और स्वस्थ हों और हिंसा से मुक्त हों. लेकिन सार्वभौमिक कवरेज के बिना यह सुनिश्चित करना संभव नहीं होगा. सरकार ने आज जो बजट प्रस्तुत किया उसमें कई बातें तारीफेकाबिल हैं लेकिन बच्चों के भविष्य को लेकर उन्हें सुरक्षित और हिंसा मुक्त बचपन दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है.विदिशा पिल्लई ने कहा, हमारा माननाहै कि बजट पर पहला अधिकार बच्चों का होना चाहिए,इसलिए नहीं कि यह वंचित बच्चों का अधिकार है, बल्कि इसलिए भी कि यह बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










