Rain At My Location: 19 से 23 जून तक मानसून का कहर, 5 दिनों तक अति भारी बारिश, IMD का हाई अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Rain At My Location: देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिन भारी से अति भारी बारिश की भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है. आईएमडी का अनुमान है कि 19 से 23 जून तक पूर्वोत्तर भारत समेत कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मानसून की एंट्री हो गई है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है.

विज्ञापन

Rain At My Location: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने 19 से 23 जून तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर भारत समेत कई इलाकों में अति भारी हो सकती है.

Rain At My Location
Rain at my location

आईएमडी का अनुमान है कि गुजरात, उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर आने वाले दिनों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. 19 जून को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, ओडिशा में अति भारी बारिश की संभावना है.

Rain at my location

गुजरात के कई, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ भाग, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड कई इलाकों में मानसून की दस्तक हो गई है. मौसम विभाग ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून के बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

Rain at my location

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसून की दस्तक के साथ भारी बारिश होने लगी है. आईएमडी के मुताबिक सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से बारिश जारी है. आईएमडी के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.

Rain at my location

राजस्थान में समय से पहले मानसून की दस्तक के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है. IMD ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में मानसून के राज्य के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है.

दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में भी सक्रिय हो गया. राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून तक पूरे राज्य में बारिश जारी रहने की संभावना है.

Rain at my location

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि ओडिशा में कई जगहों पर 24 जून तक भारी बारिश जारी रह सकती है. 19 से 24 जून के बीच ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है.

Rain At My Location
Rain at my location

केरल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा कि 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Rain At My Location
Rain at my location
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola