पुणे स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगी में युवक का शव मिलने से सनसनी, बेल्ट के सहारे लटका मिला शव

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 30 May 2026 3:26 PM

विज्ञापन

Patna News: पटना के दानापुर स्टेशन पर पुणे स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगी में 35 वर्षीय युवक का शव बेल्ट से लटका मिला. पहचान नहीं हो सकी है. जीआरपी, आरपीएफ और एफएसएल जांच में जुटी हैं.

विज्ञापन

Patna News: (शुभम कुमार की रिपोर्ट) दानापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी पुणे स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगी में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई. युवक का शव उसकी ही बेल्ट के सहारे ऊपरी सीट से लटका हुआ मिला. घटना की जानकारी उस समय हुई जब शनिवार सुबह आरपीएफ की टीम ट्रेन की नियमित जांच कर रही थी.

जानकारी के अनुसार, गार्ड बोगी से सटे जनरल डिब्बे का एक दरवाजा अंदर से बंद था. संदेह होने पर आरपीएफ जवान दूसरे दरवाजे से बोगी के अंदर पहुंचे. वहां करीब 35 वर्षीय युवक बेल्ट के सहारे ऊपरी बर्थ से लटका हुआ मिला. इसके बाद रेलवे अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई.

दानापुर आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि यह पुणे स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय से काफी विलंब से दानापुर पहुंची थी. ट्रेन सुबह तीन बजे पहुंचने वाली थी, लेकिन करीब 11 बजे स्टेशन पहुंची. इसके बाद ट्रेन की सफाई और जांच की प्रक्रिया चल रही थी, तभी यह मामला सामने आया.

एफएसएल टीम जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और बोगी की गहन जांच शुरू कर दी. अधिकारियों के अनुसार युवक के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, दानापुर जीआरपी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

रेल एसपी ने क्या कहा?

रेल एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि पुणे स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगी में एक युवक का शव बेल्ट के सहारे लटका हुआ मिला है. अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. जीआरपी, आरपीएफ और एफएसएल की टीमें मामले की जांच कर रही हैं. जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

Also Read: फॉरेन ट्रिप कराकर अफसरों पर करता था कंट्रोल, फिर हासिल किए ठेके, IAS पोस्टिंग तक में भी दखल देता था रिशु श्री, ED ने खोले कई राज

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन