जुर्माने की जगह सुरक्षित यातायात की व्यवस्था हो

Updated at : 23 Jan 2020 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
जुर्माने की जगह सुरक्षित यातायात की व्यवस्था हो

सड़क पर चलने के संदर्भ में बहुतेरे लोगों में सिविल सेंस की कमी दिखती है. संयम के अभाव में जहां थोड़ी जगह दिखी, चल देते हैं. गलत तरीके से ओवरटेक पर नियंत्रण नहीं हो पाता है. यातायात पुलिस भी हमेशा सक्रिय रहती नहीं है, जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ता है. इससे देश के […]

विज्ञापन
सड़क पर चलने के संदर्भ में बहुतेरे लोगों में सिविल सेंस की कमी दिखती है. संयम के अभाव में जहां थोड़ी जगह दिखी, चल देते हैं. गलत तरीके से ओवरटेक पर नियंत्रण नहीं हो पाता है. यातायात पुलिस भी हमेशा सक्रिय रहती नहीं है, जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ता है. इससे देश के अथाह समय, श्रम व संसाधन को क्षति पहुंचती है. सरकार को इस संदर्भ में ठोस नीति बनाने की आवश्यकता है.
सही तरीके से यातायात व्यवस्था का संचालन न हो पाने से मिनटों की दूरी घंटों में तय होती है और रेंगते वाहन के बीच यदि एंबुलेंस फंस जाये तो मरीज की मौत हो जाती है. सरकार में नये ट्रैफिक नियम लाकर अधिकतम जुर्माने की व्यवस्था की. लेकिन इसकी जगह यदि सुरक्षित यातायात की व्यवस्था की जाती तो देश की जनता का कहीं अधिक भला होता.
मिथिलेश कुमार, बलुआचक (भागलपुर)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola